होम / ऐसा भी होता है / डेटिंग के लिए नकद पुरस्कार दे रही ये कंपनी, सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे यूजर्स

डेटिंग के लिए नकद पुरस्कार दे रही ये कंपनी, सोशल मीडिया पर चुटकी ले रहे यूजर्स

एक चीनी टेक कंपनी ने आंतरिक डेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने कर्मचारियों को डेटिंग के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चीन की कई कंपनियां अपनी अलग-अलग घोषणाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब एक और कंपनी अपने ऐसे ही अनोखे ऐलान को लेकर चर्चा में है. ये चीनी कंपनी अपनी इस नई और अनोखी पहल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई है. दरअसल, दक्षिणी चीन के शेनझेन में स्थित एक तकनीकी कंपनी इंस्टा 360 (Insta360) अपने कर्मचारियों को काम के साथ रोमांस करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. कंपनी आंतरिक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम में किए गए प्रत्येक वैध पोस्ट के लिए कर्मचारियों को नकद पुरस्कार दे रही है. इस लेकर कंपनी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. तो आइए जानते हैं कंपनी ऐसा क्यों कर रही है?
 
डेटिंग को बढ़ावा देने की पहल  

शेन्जेन की चीनी कैमरा कंपनी इंस्टा 360 ने अपने कर्मचारियों को डेट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नकद प्रोत्साहन शुरू किया. कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा कि वह आंतरिक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर किए गए प्रत्येक वैध पोस्ट के लिए उन्हें ¥66 या लगभग 750 रुपये का पुरस्कार देगी. कंपनी ने कहा कि उसका इरादा डेटिंग फोरम के जरिए कर्मचारियों की भलाई को बढ़ावा देना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य इस कदम के माध्यम से कर्मचारियों की 'अपनेपन की भावना और समग्र खुशी' को बढ़ावा देना है.

मिल रहा इतना इनाम

अगर कोई कर्मचारी कंपनी के बाहर किसी व्यक्ति से मैच करता है और यह रिश्ता तीन महीने तक जारी रहता है, तो कर्मचारी, उनके साथी और मैचमेकर दोनों को 1,000 युआन (लगभग 11,700 रुपये) मिलेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, 11 नवंबर तक कंपनी के फोरम पर करीब 500 पोस्ट प्रकाशित हो चुके थे. इस बीच, कंपनी ने अब तक सिंगल्स के बारे में पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्तियों को लगभग 10,000 युआन (लगभग 1.16 लाख रुपये) इनाम में दिए हैं.

इंटरनेट यूजर्स पोस्ट करके ले रहे चुटकी
इस पहल को कर्मचारियों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. इस कार्यक्रम को चीनी प्लेटफॉर्म डॉयिन पर कई उपयोगकर्ताओं से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्या कंपनी के पास कोई भर्ती योजना है?' एक अन्य व्यक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सरकार को भी ऐसा ही करना चाहिए.' एक व्यक्ति ने इस विचार से असहमति जताते हुए कहा, 'प्यार को पैसों से नहीं मापा जाना चाहिए.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

37 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago