होम / ऐसा भी होता है / कर्मचारियों को खुश करने के लिए इस CEO ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही चर्चा

कर्मचारियों को खुश करने के लिए इस CEO ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही चर्चा

अमेरिका की एक फास्ट फूड कंपनी के सीईओ ने अपने 50 हजार कमर्चारियों को खुश करने के लिए जो किया वो सबसे अलग है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए कंपनियां अक्सर गिफ्ट या बोनस आदि का ऐलान करती रहती हैं, लेकिन अमेरिका की एक फास्ट फूड कंपनी के सीईओ ने जो किया वो सबसे अलग है. इस CEO ने अपने 50 हजार कर्मचारियों के लिए लॉटरी टिकट खरीदे, जिसके लिए उन्होंने खुद मोटी रकम चुकाई.    

खर्च किए 1,00,000 डॉलर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के लुसियाना स्थित फास्ट फूड चेन राइजिंग केन के सीईओ टोड ग्रेव्स ने अपने 50,000 कर्मचारियों के लिए लॉटरी के टिकट खरीदे. इसके लिए उन्होंने पूरे 1,00,000 डॉलर का भुगतान किया है. कमर्चारियों को खुश करने के लिए अपने इस अनोखे आईडिया के चलते ग्रेव्स की हर तरफ चर्चा हो रही है. 

फैसले का विरोध भी 
टोड ग्रेव्स का कहना है कि वह अपने कर्मचारियों की आर्थिक मदद करना चाहते हैं, लेकिन वह उन्हें कैश देने के पक्ष में नहीं हैं. इसलिए उन्होंने यह नायाब तरीका निकालते हुए 50,000 कर्मचारियों के लिए एक-एक लॉटरी का टिकट खरीदा. हालांकि, इसके लिए उनकी आलोचना भी हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि लॉटरी पर पैसा खर्च करने के बजाए ग्रेव्स उस रकम को कर्मचारियों में बांट सकते थे.

बुधवार को चलेगा पता
वहीं, राइजिंग केन के सीईओ का कहना है कि यदि लॉटरी टिकट की रकम कर्मचारियों में बांटी जाती, तो वो पर्याप्त नहीं होती. लेकिन यदि लॉटरी लग जाती है, तो सभी के हिस्से में एक मोटी रकम आएगी. टोड ग्रेव्स के अनुसार, लॉटरी टिकट के जैकपॉट की प्राइज़ मनी 830 मिलियन डॉलर है. जैकपॉट बुधवार को निकलेगा, तभी पता चलेगा कि कर्मचारियों की किस्मत खुली या नहीं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago