होम / ऐसा भी होता है / 4 साल के इस छोरे का पूरी दुनिया ने माना लोहा, चुटकियों में कर डाला ये पेचीदा काम

4 साल के इस छोरे का पूरी दुनिया ने माना लोहा, चुटकियों में कर डाला ये पेचीदा काम

लॉकडॉउन के दौरान, जब स्कूल बंद थे तब अजिंक्य ने अलग-अलग यूट्यूब चैनलों पर एजुकेशन वीडिया देखना शुरू किया और बहुत कुछ सीखा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जिस उम्र में बच्चों का अधिकांश समय खेल-कूद में जाता है, हरियाणा के अंजिंक्य राममोहन (Ajinkya Rammohan) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि हर तरफ तारीफ हो रही है. महज 4 साल के अंजिंक्य ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने केवल 7 मिनट 40 सेकंड में 195 देशों के फ्लैग देखकर उन देशों के नाम, राजधानी और महाद्वीप के नाम बताकर यह रिकॉर्ड बनाया है. 6 जून 2018 को गुरुग्राम में पैदा हुए अजिंक्य की इस उपलब्धि पर उनका परिवार बेहद खुश है.

यहां दर्ज हुआ रिकॉर्ड
इस विश्व रिकॉर्ड को आधिकारिक तौर पर 'OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'इंटरनेशनल टैलेंट ऑफ रिकॉर्ड्स' द्वारा दर्ज किया गया है. अजिंक्य को मार्डन हिस्ट्री और इंटरनेशनल रिलेशन में काफी रुचि रही है. लॉकडॉउन के दौरान, जब स्कूल बंद थे तब अजिंक्य ने अलग-अलग यूट्यूब चैनलों पर एजुकेशन वीडिया देखना शुरू किया और बहुत कुछ सीखा. अजिंक्य जो कुछ भी नया सीखते, उसे अपनी फैमिली के साथ शेयर करते. इससे उनकी नॉलेज पक्की होती चली गई.

बहुत तेज है याददाश्त
अजिंक्य के इस हुनर से प्रभावित उनके माता-पिता ने इसे लोगों तक पहुंचाना शुरू किया. वो अजिंक्य के वीडियो रिकॉर्ड करके उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते, जिससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से पहले ही अजिंक्य की एक अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. एक चार साल के बच्चे की सबसे खास बात यह है कि वो जो भी देखता या सुनता है, वह उसे हमेशा के लिए याद हो जाता है. यानी उसकी मेमोरी कमाल की है.  

पैरेंट्स ने की मदद
अजिंक्य के पेरेंट्स को जल्द पता चल गया कि उनका बेटा कुछ बड़ा कर सकता है. इसलिए उन्होंने उसे विश्व मानचित्र और एटलस पर काम करने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया. उनके कोच ने भी उन्हें मेमोराइजिंग पावर बढ़ाने के लिए कई तकनीक बताईं. अब अजिंक्य एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन गए हैं. उनके नाम 7 मिनट और 40 सेकंड में महाद्वीप के साथ-साथ देश और उसकी राजधानी का नाम उनके झंडे पहचानकर सबसे तेजी से बताने का विश्व रिकॉर्ड है. इसके अलावा, उनके नाम दो और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं. इस तरह उन्होंने कुल तीन विश्व रिकॉर्ड बना डाले हैं.

अजिंक्य के नाम ये 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड 
1. 195 देशों के फ्लैग देखकर उन देशों के नाम, राजधानी और महाद्वीप के नाम बताने वाले सबसे युवा
2. सबसे तेज महज 7 मिनट और 40 सेकंड में ऐसा करने वाले खिलाड़ी 
3. संयुक्त राज्य अमेरिका के पचास राज्यों को महज 39 सेकंड में पहचानना.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

28 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago