होम / ऐसा भी होता है / 25 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीतने वाला अब किस्मत पर पछता रहा, जानिए क्या हुआ

25 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीतने वाला अब किस्मत पर पछता रहा, जानिए क्या हुआ

30 वर्षीय अनूप का कहना है कि उसे अपनी जीत पर पछतावा हो रहा है. उसने कहा, "मैं अब जगह बदलता रहता हूं. इससे अच्छा तो मैं पहले ही था, जब लॉटरी नहीं जीती थी."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ओणम बंपर लॉटरी में 25 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीतने वाला केरल का ऑटो चालक अब अपनी किस्मत पर पछता रहा. विजेता ऑटोचालक अनूप का कहना है कि जैकपॉट जीतने के बाद उसकी सुख-शांति सब छिन गई है. जब से वह लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीता है, तब से उससे कई लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उससे मिलने के लिए पीछे पड़े हुए हैं.

जीतकर पछता रहा अनूप
30 वर्षीय अनूप का कहना है कि उसे अपनी जीत पर पछतावा हो रहा है. उसने कहा, "जब से मैंने लॉटरी जीती है, तब से मैं चैन से नहीं हूं. आलम यह है कि मैं अब अपने घर में भी नहीं रह सकता. मैं कई ऐसे लोगों से घिरा रहता हूं, जो अपनी कई तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे मांग रहे हैं. मैं अब जगह बदलता रहता हूं. इससे अच्छा तो मैं पहले ही था, जब लॉटरी नहीं जीती थी."

दो दिन तक स्टार जैसी फीलिंग
अनूप ने आगे कहा, "जब मैंने लॉटरी जीती तो दो दिन तक सब कुछ ठीक रहा. मेरा प्रचार हो रहा था. लोग मेरे बारे में पढ़ रहे थे, लेकिन उसके बाद जिंदगी मुसीबत में बदल गई. लोग मेरे पीछे पड़े हुए हैं. मैं उनसे छुटकारा पाने के लिए बार-बार जगह बदल रहा हूं. मैं बाहर भी नहीं निकल सकता. मैं सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बता रहा हूं कि मुझे पैसा नहीं मिला है. अब लोग मेरे दुश्मन बनने लगे हैं. "

जीती हुई रकम का क्या करेंगे, इस बारे में अनूप ने बताया, "यह मैंने अभी तय नहीं किया है, लेकिन पूरा पैसा दो साल तक बैंक में ही रखूंगा."

अनूप के परिवार में कौन-कौन
आपको बता दें कि अनूप पत्नी, बच्चे और मां के साथ तिरुअनंतपुरम से 12 किमी. की दूरी पर श्रीकार्यम में रहते हैं. 25 करोड़ रुपये जीतने वाले ऑटो ड्राइवर को सभी तरह के टैक्स काटकर 15 करोड़ रुपये मिलने हैं. उसने बच्चे की बचत पेटी तोड़कर 500 रुपये में लॉटरी का टिकट खरीदा था. तब उसे बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि जैकपॉट पर उसका ही नाम है.

ऑटो चलाने से पहले एक शेफ था अनूप
गौरतलब है कि अनूप ऑटो चलाने से पहले एक शेफ का काम करता था, लेकिन बाद में उसने ऑटो चलाना शुरू कर दिया, लेकिन बात इससे भी नहीं बन रही थी और वह दोबार शेफ बनने के लिए मलेशिया जाने वाला था. इसके लिए उसने बैंक से लोन भी ले लिया था. उसने पझावंगडी गणपति मंदिर के पास एक स्थानीय एजेंट से 500 रुपये में लॉटरी का टिकट खरीदा था.

VIDEO : SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए सबसे जरूरी खबर, यह सर्विस हुई FREE


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago