होम / ऐसा भी होता है / ऑटो ड्राइवर की रातोंरात बदल गई किस्मत, यूं 'रोडपति' से सीधे बन गया करोड़पति

ऑटो ड्राइवर की रातोंरात बदल गई किस्मत, यूं 'रोडपति' से सीधे बन गया करोड़पति

करोड़पति बनने वाले ऑटो चालक का नाम अनूप है और वह तिरुवनंतपुरम में ऑटो चलाता है. उसकी उम्र 30 साल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

तिरुवनंतपुरम: किस्मत बदलती देर नहीं लगती. ये कभी भी पलट सकती है. राजा को रंक बना सकती है तो रंक को चुटकी बजाते ही राजा. ऐसा ही कुछ हुआ है केरल के ऑटो ड्राइवर के साथ. उसकी किस्मत रातोंरात बदल गई. जो शख्स ऑटो चलाकर किसी तरह अपना और अपने परिवार का पेट पालता था, वो किस्मत से सीधे करोड़पति बन गया. ओणम बंपर लॉटरी में उसकी 25 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है. उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी जिंदगी ऐसे चुटकियों में बदल जाएगी.

करोड़पति बनने वाले ऑटो चालक की उम्र 30 साल
करोड़पति बनने वाले ऑटो चालक का नाम अनूप है और वह तिरुवनंतपुरम में ऑटो चलाता है. उसकी उम्र 30 साल है. अनूप के परिवार में पत्नी, एक बच्चा और मां हैं. वे सभी एकसाथ श्रीकार्यम में रहते हैं. अनूप ऑटो चलाने से पहले एक शेफ का काम करता था, लेकिन बाद में उसने ऑटो चलाना शुरू कर दिया, लेकिन बात इससे भी नहीं बन रही थी और वह दोबार शेफ बनने के लिए मलेशिया जाने वाला था. इसके लिए उसने बैंक से लोन भी ले लिया था, पर उसे कहां पता था कि उसकी किस्मत तो पलटने वाली है.

500 रुपये में खरीदा था लॉटरी टिकट
अनूप ने पझावंगडी गणपति मंदिर के पास एक स्थानीय एजेंट से 500 रुपये में लॉटरी का टिकट खरीदा था. भगवती एजेंसियों के अनुसार, अनूप ने अपने करीबी परिवार के सदस्य सुजया से टिकट लिया था, जो एजेंसी के उप-एजेंट थे. अनूप ने 25 करोड़ रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता है. टैक्स और अन्य बकाया राशि में कटौती के बाद उसे पुरस्कार राशि के रूप में 15 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

2021 का विजेता भी एक ऑटो ड्राइवर ही था
एजेंसी ने बताया कि इस साल का बंपर इनाम केरल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा इनाम था. पहले इनाम में 25 करोड़ रुपये, दूसरे में 5 करोड़ रुपये और तीसरे इनाम के तौर पर 10 लोगों को 1-1 करोड़ रुपए दिए गए. ओणम बंपर लॉटरी के लिए केरल में इस साल 67 लाख लॉटरी टिकट प्रिंट किए गए थे, जो लगभग सभी बिक गए थे. इन्हें बेचने वाले एजेंट्स को भी लॉटरी के इनाम में से कमीशन दिया जाएगा. गौरतलब है कि 2021 का ओणम बम्पर रैफल भी एक ऑटोरिक्शा चालक जयपालन पी.आर. ने जीता था.

VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago