होम / ऐसा भी होता है / कैब ड्राइवर को गलती से ट्रांसफर हुए 9000 करोड़, TMB के MD ने दिया इस्तीफा!

कैब ड्राइवर को गलती से ट्रांसफर हुए 9000 करोड़, TMB के MD ने दिया इस्तीफा!

चेन्नई के कैब ड्राइवर के अकाउंट में गलती से 9000 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए गए थे और उसका खाता TMB में ही मौजूद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तमिलनाड मर्सेंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) की तरफ से एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. खबर है कि बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO S कृष्णन (S Krishnan) ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

TMB के MD ने दिया इस्तीफा
हाल ही में चेन्नई के एक कैब ड्राइवर के अकाउंट में गलती से 9000 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए गए थे और उस कैब ड्राइवर का खाता इसी तमिलनाड मर्सेंटाइल बैंक (TMB) में ही मौजूद है. इस घटना के एक हफ्ते के भीतर ही बैंक के MD S कृष्णन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वैसे तो S कृष्णन ने अपने इस्तीफे के लिए निजी कारणों को वजह बताया है, लेकिन कुछ लोग इस घटना और S कृष्णन को जोड़कर देखने की कोशिश भी कर रह हैं. आपको बता दें कि S कृष्णन के पास बैंक के MD और CEO के पद पर काम करने के लिए अभी दो तिहाई समय शेष था.

इस्तीफा हो गया मंजूर
अपने इस्तीफे के बारे में बात करते हुए S कृष्णन (S Krishnan) ने कहा कि हालांकि मेरे पास बैंक के CEO और MD के रूप में अभी दो तिहाई से ज्यादा समय बाकी है लेकिन निजी कारणों की वजह से मैं अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लेता हूं. पिछले साल सितंबर में ही S कृष्णन ने TMB (Tamilnad Mercantile Bank) के MD और CEO के पद पर काम करना शुरू किया था. TMB की तरफ से की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में यह भी कहा गया है कि बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 28 सितंबर 2023 को हुई बैठक के दौरान S कृष्णन के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है और इस्तीफे के पत्र को भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के पास भी भेज दिया है. 

कैब ड्राईवर को मिले 9000 करोड़
TMB (Tamilnad Mercantile Bank) द्वारा यह जानकारी भी साझा की गई है कि जब तक आगे का रास्ता साफ नहीं हो जाता तब तक S कृष्णन ही बैंक के CEO और MD के रूप में कार्यरत रहेंगे. हाल ही में मीडिया द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि चेन्नई के एक कैब ड्राइवर को गलती से 9000 करोड़ रुपए ट्रान्सफर हो गए थे. इस कैब ड्राइवर का नाम राजकुमार है और पहले पहल राजकुमार को लगा कि उनके साथ किसी तरह का स्कैम किया गया है. इसी बात को जांचने के लिए राजकुमार ने 21,000 रुपए अपने दोस्त को ट्रान्सफर किये और ऐसा होने के बाद जब उन्होंने जांच की तो पाया कि बैंक ने ही उनके अकाउंट में यह पैसे ट्रान्सफर किये हैं. 
 

यह भी पढ़ें: कैश की कमी से जूझती Jet Airways के लिए Jalan Kalrock बनेगा ऑक्सीजन?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago