✕

होम / ऐसा भी होता है / इस मेट्रो स्टेशन पर आज लाइव परफॉर्म करेंगे RJ, जानें क्या है वजह  

इस मेट्रो स्टेशन पर आज लाइव परफॉर्म करेंगे RJ, जानें क्या है वजह  

मेट्रो ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को बोर न होना पड़े, इसके लिए NMRC ने एक नया तरीका निकाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सबसे मुश्किल काम है रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना. यदि ट्रेन लेट हो जाए, तो ये काम और भी मुश्किल हो जाता है. वैसे भी हमारे देश में रेलगाड़ियों की लेटलतीफी कोई नहीं बात नहीं है. हालांकि, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने इस 'मुश्किल' काम को आसान बनाने की कोशिश की है. NMRC ने एक ऐसा प्रयोग किया है, जिससे मेट्रो का इंतजार कर रहे यात्रियों का समय आराम से कट जाएगा.

रेडियो कंपनी से समझौता
इस प्रयोग के तहत उत्तर प्रदेश में नोएडा मेट्रो के सेक्टर 51 स्थित स्टेशन पर गुरुवार यानी आज रेडियो सिटी के RJ (रेडियो जॉकी) लाइव कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) की प्रवक्ता निशा वधावन ने बताया कि मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए NMRC ने रेडियो सिटी के साथ एक समझौता किया है. रेडियो सिटी के RJ सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर परफॉर्म करेंगे. 

ये RJ करेंगे लाइव शो 
वधावन ने आगे बताया कि एक सितंबर को सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर रेडियो सिटी के प्रमुख आरजे गिन्नी, आदि /हरि, युवी, दिव्या लाइव शो करेंगे. इसके लिए एनएमआरसी ने उन्हें सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यात्रियों का मनोरंजन करना है, ताकि ट्रेन का इंतजार उनके लिए उबाऊ न हो.

दिल्ली की तर्ज पर बनेगा म्यूजियम
नोएडा मेट्रो कॉरपोरेशन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है. अब यहां दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तर्ज पर म्यूजियम बनाने की भी तैयारी है. नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के किसी स्टेशन पर यह म्यूजियम तैयार किया जाएगा. इस म्यूजियम में NMRC से जुड़ी हर जानकारी होगी. उदाहरण के तौर पर मेट्रो आने से पहले नोएडा शहर कैसा था, इसके बाद क्या-क्या बदलाव हुए, मेट्रो का इंजन, उसके कोच इन सब की जानकारी म्यूजियम में दी जाएगी. यह म्यूजियम 200 से 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

3 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago