होम / ऐसा भी होता है / तुस्सी ग्रेट हो: हवेली देख खिला चेहरा तो ठेकेदार को 1 करोड़ की घड़ी ही गिफ्ट कर दी

तुस्सी ग्रेट हो: हवेली देख खिला चेहरा तो ठेकेदार को 1 करोड़ की घड़ी ही गिफ्ट कर दी

पंजाब के एक कारोबारी ने अपनी हवेली तैयार करने वाले ठेकेदार को ऐसा गिफ्ट दिया है कि लोगों को अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हो रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पंजाब के एक बिजनेसमैन गुरदीप देव बाथ (Gurdip Dev Bath) अपनी हवेली बनाने वाले ठेकेदार से इतना खुश हो गए कि उसे एक करोड़ रुपए की घड़ी गिफ्ट कर दी. एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरदीप ने पंजाब के जीरकपुर में अपनी हवेली बनवाई है. इस काम को अंजाम देने वाले ठेकेदार से गुरदीप इस कदर खुश हुए कि उन्होंने एक करोड़ रुपए की रोलेक्स घड़ी ईनाम में दे दी.

राजस्थानी स्टाइल हवेली
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि गुरदीप देव बाथ ने अपने हवेली बनाने का ठेका रजिंदर सिंह रोपड़ा (Rajinder Singh Roopra) को दिया गया था. रोपड़ा ने पारंपरिक राजस्थानी शैली में इस हवेली का निर्माण किया. महज दो साल में उन्होंने इस आलीशान हवेली का काम पूरा कर दिया. रजिंदर सिंह रोपड़ा के काम और कमिटमेंट से गुरदीप बेहद खुश हुए. इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. 

9 एकड़ में फैली हवेली
9 एकड़ में फैली हवेली की कंस्ट्रक्शन क्वालिटी और टाइम पर डिलीवरी से गुरदीप देव बाथ बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने गिफ्ट स्वरूप पंजाब के शाहकोट निवासी ठेकेदार रजिंदर सिंह को रोलेक्स (Rolex) की एक घड़ी दे डाली. घड़ी Rolex Oyster Perpetual Sky-Dweller 18 कैरेट सोने में बनी है. इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है. गुरदीप सिंह की हवेली को बनाने में दो साल लगे और 200 से ज्यादा मज़दूरों ने रोज़ाना काम किया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

46 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago