होम / ऐसा भी होता है / Bangalore Traffic में Dominos ने डिलीवर किया पिज्जा, वायरल हुई विडियो!

Bangalore Traffic में Dominos ने डिलीवर किया पिज्जा, वायरल हुई विडियो!

27 सितंबर को बैंगलोर के बाहरी रिंग रोड (Outer Ring Road) पर ऐसा जाम लगा कि लोग 4 घंटों तक जाम में फंसे रह गए थे.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

बैंगलोर का टेक कॉरिडोर कहे जाने वाले बाहरी रिंग रोड (ORR) पर कल यानी 27 सितंबर को काफी भयानक ट्रैफिक जाम (Traffic Bangalore) देखने को मिला. जाम इतना ज्यादा भीषण था कि ट्रैफिक पुलिस को एडवाइजरी जारी करते हुए सभी IT कंपनियों से अनुरोध करना पड़ा कि लॉगआउट में थोड़ी देरी कर दें जिससे की सड़क पर और वाहन इकट्ठा न हों. अब सोचिये इतने भीषण जाम में अगर आप पिज्जा करें तो क्या लगता है, पिज्जा आप तक पहुंच पाएगा? ज्यादातर लोग यही सोचेंगे कि जाम में पिज्जा कैसे आएगा, लेकिन जानी-मानी पिज्जा कंपनी डोमिनोज (Dominos) ने यह  कारनामा कर दिखाया है.

कल भीषण जाम हुआ था बैंगलोर
27 सितंबर को बैंगलोर के बाहरी रिंग रोड (Outer Ring Road) पर ऐसा जाम लगा कि लोग 4 घंटों तक जाम में फंसे रह गए थे. ट्रैफिक पुलिस की मानें तो 26 सितंबर को बेंगलुरु बंद की घोषणा की गई थी और इसी की वजह से अगले दिन सड़कों पर वाहनों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई जिसकी वजह से इतना भीषण ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को लगभग 4 घंटों तक सड़क पर अपनी अपनी कारों में ही बंद रहना पड़ा. लेकिन इस भीषण ट्रैफिक जाम के बीच फ्लिप्कार्ट में सीनियर डिजाईन मैनेजर के पद पर काम करने वाले ऋषि वत्स (Rishi Vaths) का मन पिज्जा खाने का हुआ और उन्होंने फैसला किया कि वह डोमिनोज से पिज्जा ऑर्डर करेंगे.

भीषण जाम में पहुंचा डोमिनोज
इसके बाद जो हुआ वह काफी चौंकाने वाला था. जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि सड़क पर दोगुने वाहन मौजूद थे और जाम इतना भीषण था कि लोग 4 घंटों तक इस जाम में ही फंसे हुए थे. इतने भीषण ट्रैफिक के बीच में एक कार को खोजकर उस तक पिज्जा पहुंचाने का करिश्मा जानी-मानी कंपनी डोमिनोज (Dominos) ने करके दिखाया है. ऋषि वत्स और उनके कुछ दोस्त भी इस जाम में फंसे हुए थे और उन्होंने फैसला किया कि पिज्जा मंगाया जाए और अपनी लाइव लोकेशन का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने पिज्जा ऑर्डर कर दिया. ऋषि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पूर्व में ट्विटर के नाम से जाना जाता है, पर एक विडियो भी साझा किया है. 
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई विडियो
इस विडियो में देखा जा सकता है कि कार के सामने आकर एक स्कूटी रूकती है जिसपर डोमिनोज के दो कर्मचारी सवार हैं और फिर वह कार में पिज्जा डिलीवर कर देते हैं. विडियो शेयर करते हुए ऋषि ने लिखा है कि जब हमने निर्णय लिया कि बैंगलोर के जाम में डोमिनोज से ऑर्डर करते हैं. उन्होंने (डोमिनोज ने) हमारी लाइव लोकेशन से हमें ढूंढा और ट्रैफिक जाम में भी डिलीवर किया. ऋषि की यह विडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और विडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.


 

https://x.com/rishivaths/status/1707102839141748740?t=ehx3PwZQ0fJk4-tS53BOKA&s=09

 यह भी पढ़ें: ICICI Lombard ने नहीं भरा 1700 करोड़ का टैक्स? DGGI ने जारी किया नोटिस!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago