होम / ऐसा भी होता है / विदेशी धरती पर पाकिस्तानी मंत्री को देख ‘अपने’ ही चिल्ला उठे चोर-चोर, वीडियो वायरल   

विदेशी धरती पर पाकिस्तानी मंत्री को देख ‘अपने’ ही चिल्ला उठे चोर-चोर, वीडियो वायरल   

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब लंदन के एक काफी शॉप में मौजूद थीं, तभी वहां पाकिस्तानियों ने उन्हें घेर लिया और चोर-चोर चिल्लाने लगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

तमाम तरह की मुश्किलों से गुजर रहे पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को अपनी लंदन यात्रा के दौरान उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब पाकिस्तानियों ने उन्हें घेरकर चोर-चोर के नारे लगाए. मरियम काफी देर तक वहां रुकीं और इस दौरान उन्हें लोगों के ताने सुनने को मिले. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, पाकिस्तानी मंत्री इससे पहले भी विदेशी धरती पर इसी तरह शर्मसार हो चुके हैं.

इस बात से थे नाराज
पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब लंदन के एक काफी शॉप में मौजूद थीं, तभी वहां पाकिस्तानियों ने उन्हें घेर लिया और चोर-चोर चिल्लाने लगे. इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तानी मुल्क में बाढ़ से तबाही के बीच मंत्री की विदेश यात्रा से नाराज़ हैं. बता दें कि पाकिस्तान में बाढ़ से भारी तबाही हुई है. नाराज़ लोगों का कहना है कि ऐसे में जब पाकिस्तान को पाई-पाई बचाने की ज़रूरत है, सरकार और उसके मंत्रियों को मुल्क पर फोकस करने की ज़रूरत है, मंत्री साहिबा विदेश घूम रही हैं. 

इमरान समर्थकों का हाथ 
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मरियम औरंगजेब को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने कॉफी शॉप में परेशान किया. इस दौरान एक महिला ने यहां तक कहा कि वहां टेलीविजन पर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यहां यह (मरियम औरंगजेब) सिर पर दुपट्टा नहीं रखतीं. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मरियम ने संयम दिखाया और कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की. वह बस अपना मोबाइल फोन देखती रहीं. 

सरकार ने किया बचाव 
बाद में मरियम औरंगजेब ने कहा कि वह यह देखकर काफी दुखी हैं कि इमरान खान की नफरत और विभाजन की राजनीति ने हमारे भाइयों और बहनों पर असर डाला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी मंत्री वहां काफी देर तक रुकी रहीं और उग्र भीड़ के हर सवाल का जवाब दिया. वहीं, पाकिस्तान के वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री ने मरियम का बचाव किया है. योजना मंत्री अहसान इकबाल ने इस घटना को इमरान खान की पार्टी PTI के गुंडों द्वारा सबसे निंदनीय और शर्मनाक कृत्य करार दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

अडानी के अमेरिकी नियामकों के साथ शांत समझौता करने की संभावना

उच्च दांव वाला DOJ–SEC मामला “नो-एडमिशन” समझौते की ओर बढ़ रहा है, जो वाशिंगटन और भारत के सबसे शक्तिशाली व्यापारिक साम्राज्यों में से एक के बीच एक संतुलित रीसेट का संकेत देता है.

3 hours ago

उद्योग जगत के दिग्गजों ने लॉन्च की Daksham Capital, प्रीमियम फैमिली ऑफिस और वित्तीय सेवा फर्म

भारत में 2035 तक सर्विसेबल वेल्थ पूल के लगभग 9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना के बीच, दक्षम् कैपिटल का उद्देश्य बिखरी हुई सलाहकारी सेवाओं को एकीकृत और रिसर्च-आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुव्यवस्थित करना है.

7 minutes ago

भारत का विदेशी निवेश उछला, FY26 में 26.7 अरब डॉलर के पार

विशेषज्ञों का मानना है कि ODI में यह तेजी भारतीय कंपनियों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है. कंपनियां नए बाजारों और क्षेत्रों में अवसर तलाशते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

27 minutes ago

सर्विस सेक्टर में तेजी, अप्रैल में PMI 58.8 पर पहुंचा

अप्रैल में सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में उछाल का सबसे बड़ा कारण मजबूत घरेलू मांग रही. कंपनियों को नए ऑर्डर्स में तेजी देखने को मिली, जिससे कुल बिजनेस गतिविधियों में सुधार हुआ.

54 minutes ago

शशि शेखर वेम्पति बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेम्पति ने हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है. वे 2024 से इस संस्था में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे.

2 hours ago