होम / ऐसा भी होता है / SALE की खबर मिलते ही Mall में आधी रात को पहुंची लाखों की भीड़, वायरल हुआ वीडियो

SALE की खबर मिलते ही Mall में आधी रात को पहुंची लाखों की भीड़, वायरल हुआ वीडियो

मॉल का गेट बंद करने की नौबत आ गई. कोच्चि के Eldapally स्थित भारत के सबसे बड़े मॉल्स में से एक Lulu Mall में मिडनाइट सेल का आयोजन किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोच्चिः यहां के एक मॉल में मिडनाइट सेल के दौरान खरीददारी करने वालों की इतनी भीड़ हो गई कि मॉल का गेट बंद करने की नौबत आ गई. कोच्चि के Eldapally स्थित भारत के सबसे बड़े मॉल्स में से एक Lulu Mall में मिडनाइट सेल का आयोजन किया गया था.

50 फीसदी की थी छूट

ये सेल 6 जुलाई को रात 11.59 पर शुरू हुई और 7 जुलाई की सुबह तक जारी रही. लोगों को लगा यह बढ़िया मौका है सामान खरीदने का इसलिए वो ज्यादा तदाद में शॉपिंग करने आ गए. इस सेल के दौरान मॉल के अंदर जमा हुई भीड़ के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

 

 

Paytm के सीईओ ने भी किया ट्वीट

पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा ने भी केरल के इस मॉल का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

 

 

नाइटलाइफ को बढ़ावा देने के लिए गया आयोजन

इस सेल का आयोजन कोच्चि शहर में नाइटलाइफ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था. LULU Group के रीजनल डायरेक्टर जॉय शदानंदन ने बताया कि लोग कम ट्रैफिक के साथ नाइटलाइफ का आसानी से मजा ले सकते हैं और अपने मनपसंद सामान की शांतिपूर्वक खरीददारी कर सकते हैं.

 

 

उन्होंने कहा कि यह एक ट्रायल था और आगे भी ऐसी सेल का आयोजन मॉल में किया जाता रहेगा. कोच्चि के अलावा इस सेल को तिरुवंतपुरम में स्थित मॉल में भी किया गया. हालांकि पहली बार आयोजित हुई इस सेल में लोगों की सुनामी मॉल के अंदर आ गई. वीडियो में लोग सीढ़ियों और लॉबी में भी खड़े हुए दिख रहे हैं. वहीं कुछ वीडियो में लोग गेट पर घुसने के लिए धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इसको केरल की ब्लैक फ्राइडे सेल कहा तो कुछ ने इसको कोविड मॉल कह दिया.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

10 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

10 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

13 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

11 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

12 hours ago