होम / ऐसा भी होता है / महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, EMI पर शादी करने को मजबूर हुए लोग

महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, EMI पर शादी करने को मजबूर हुए लोग

महंगाई के चलते खाने-पीने की चीज़ों के दाम काफी बढ़ गए हैं. लोगों को अपनी ज़रूरतों में कटौती करनी पड़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई भारत सहित कई देशों के लिए समस्या बन गई है. खासकर, अमेरिका में हालात तेजी से खराब होते जा रहे हैं. यहां खाने-पीने की चीज़ों के दाम आसमान पर हैं, जिसकी वजह से लोगों को अपनी ज़रूरतों में कटौती करनी पड़ रही है. हालांकि, महंगाई कई कंपनियों के लिए कमाई का अवसर भी लेकर आई है. ये कंपनियां लोगों को शादी के लिए लोन दे रही हैं. पिछले कुछ महीनों में यूएस में EMI पर शादी करने का चलन बढ़ा है. 

वेडिंग क्रेडिट ऑफर
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कई कंपनियां खुल गई हैं, जो दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, बैंड बाजे से लेकर रिसेप्शन तक का सारा खर्च उठा रही हैं. ये कंपनियां एक तरह का वेडिंग क्रेडिट ऑफर दे रही हैं, जिसका मतलब है कि शादी का सारा पेमेंट बाद में EMI से किया जा सकता है. जिस तरह 'आफ्टर पे' और 'क्लारा' जैसी कई कंपनियां कपड़े और घर का सामान खरीदने के लिए Buy Now, Pay Later' का ऑफर दे रही हैं. ठीक वैसे ही 'मारू' जैसी कंपनियां शादी के लिए EMI पर भुगतान ऑफर लेकर आई हैं.

वेंडरों के साथ किया एग्रीमेंट
इन कंपनियों ने शादी के बिजनेस से जुड़े वेंडरों से एग्रीमेंट कर रखा है. फिर चाहे वो फोटोग्राफर हों, वीडियोग्राफर, हेयर या मेकअप आर्टिस्ट. इस तरह के ऑफर से शादी करने वालों को काफी आसानी हो गई है, क्योंकि उन्हें तुरंत भुगतान नहीं करना पड़ता. 'वेडिंग प्लानिंग और रजिस्ट्री' वेबसाइट के एक सर्वे में यह सामने आया है कि यूएस में शादी का खर्च औसतन 22 लाख रुपए है. ऐसे वक्त में जब महंगाई सरपट दौड़े जा रही है, लोगों के लिए बड़े खर्चे आसान नहीं हैं.

इस तरह होता है काम
बीते कुछ वक्त में अमेरिका में ऐसी कई कंपनियां अस्तित्व में आ गई हैं. शादी की तैयारी कर रहा जोड़ा पहले इन कंपनियों से संपर्क करता है. अलग-अलग वेंडरों की लागत के हिसाब से कुल खर्चे का अनुमान लगाया जाता है. कपल के पास शादी के खर्चे का भुगतान करने के दो विकल्प होते हैं. पहला, आधा अभी, आधा बाद में. दूसरा, वह बिल को 3, 6 या 12 महीनों की EMI में कन्वर्ट करवा सकते हैं. ज़्यादातर लोग EMI को ही तवज्जो दे रहे हैं. अगर कपल पेमेंट नहीं कर पाता, तो कंपनी उसके उन रिश्तेदारों से पेमेंट वसूलती है, जिनकी क्रेडिट पर लोन दिया गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago