होम / ऐसा भी होता है / ...जब 50,000 मूल्य के 10-10 रुपये के सिक्के लेकर स्कूटर खरीदने पहुंच गया शख्स

...जब 50,000 मूल्य के 10-10 रुपये के सिक्के लेकर स्कूटर खरीदने पहुंच गया शख्स

घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर का है. रुद्रपुर के मम्मी टीवीएस स्कूटर के एक शोरूम में एक शख्स जूपिटर खरीदने गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 10-10 रुपये का सिक्का इकट्ठा करके आपने अधिकतम कितना रुपया जमा किया होगा? जरा एक बार सोचिएगा. पर उससे पहले ये जान लीजिए कि एक ऐसा शख्स भी है, जिसने 10-10 रुपये का सिक्का इकट्ठा करके पूरे 50 हजार रुपये जमा कर लिए थे. अब सवाल ये है कि ये पता कैसे चला? तो हम आपको बता दें कि इसका खुलासा एक स्कूटर के शो-रूम में हुआ, जब वह शख्स इन सिक्कों को लेकर जूपिटर खरीदने चला गया.

कहां की है घटना?
घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर का है. रुद्रपुर के मम्मी टीवीएस स्कूटर के एक शोरूम में एक शख्स जूपिटर खरीदने गया. शुरू में सबकुछ ठीक रहा, डील भी डन हो गया, लेकिन शोरूम के कर्मचारी तब हैरान रह गए, जब उस शख्स ने 50,000 रुपये पेमेंट करने के लिए 10-10 रुपये के सिक्के निकाले. किसी को उम्मीद नहीं थी वह शख्स ऐसा करेगा.

जब निकाला सिक्कों का ढेर
जब उस शख्स ने सिक्कों का ढेर निकाला तो कोई भी कर्मचारी उससे गिनने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. काफी देर के बाद एक कर्मचारी ने हिम्मत जुटाई और उन सिक्कों को गिनने के लिए तैयार हो गया. खरीददार को एक कुर्सी दी गई. वो उसपर बैठा, उसके बाद शुरू हुई पूरी कवायद.

क्या कहता है नियम?
आपको बता दें कि जब भी कोई सिक्कों में भी बड़ा अमाउंट लेकर जाता है, तो दुकानदार उसे लेने से इंकार नहीं कर सकता. गिनना या नहीं गिनना दुकानदार की मर्जी पर निर्भर करता है, लेकिन यह पूरी तरह से वैध है. ज्यादातर दुकानदार सिक्कों को लेने से इसलिए इंकार कर देते हैं, क्योंकि उन्हें गिनने में समय बहुत अधिक लगता है, लेकिन वे उन्हें स्वीकार करने से मना नहीं कर सकते.

क्या है 2 लाख रुपये का हार्ड कैश नियम
आपको बता दें कि जब भी आप कोई वाहन खरीदने जा रहे हैं तो हार्ड कैश 2 लाख से ऊपर नहीं दे सकते. यदि आप ऐसा करते हैं तो डीलर्स उसपर लगने वाले एडिशनल टैक्स की रकम आपसे वसूलेंगे. इसलिए कभी भी 2 लाख रुपये से अधिक हार्ड कैश जमा नहीं करें, लेकिन स्कूटर के साथ ऐसी बात नहीं है. कीमत कम होने के कारण आप पूरी रकम हार्ड कैश में दे सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago