होम / ऐसा भी होता है / प्रोफेसर की हॉट तस्वीरें देख भड़के पैरेंट्स, पहले नौकरी गई; अब हुआ ये एक्शन

प्रोफेसर की हॉट तस्वीरें देख भड़के पैरेंट्स, पहले नौकरी गई; अब हुआ ये एक्शन

सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने स्विमसूट में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर एक स्टूडेंट के पैरेंट्स ने आपत्ति जताते हुए यूनिवर्सिटी से इसकी शिकायत की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया यदि रातोंरात स्टार बना सकता है, तो इसका उल्टा भी कर सकता है. कोलकाता के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर को शायद इसका अहसास हो गया होगा. इस प्रोफ़ेसर को अपनी हॉट फोटो के लिए न केवल नौकरी से निकाला गया, बल्कि अब विश्वविद्यालय ने उनके खिलाफ 99 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस जारी किया है.

पैरेंट्स ने बनाया दबाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने स्विमसूट में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिस पर एक स्टूडेंट के पैरेंट्स ने आपत्ति जताते हुए यूनिवर्सिटी से इसकी शिकायत की थी. नाराज पैरेंट्स का कहना था कि ऐसी टीचर को नौकरी से निकाला जाना चाहिए. इसके बाद यूनिवर्सिटी ने कार्रवाई करते हुए प्रोफ़ेसर को नौकरी से निकाल दिया. यह पूरा मामला पिछले साल का है, लेकिन अब नोटिस के बाद एकदम से फिर चर्चा में आ गया है.

फोटो देख रहा था स्टूडेंट
एक छात्र के पिता ने अपनी शिकायत में कहा था कि मेरा बेटा एक प्रोफेसर की कुछ तस्वीरों को देख रहा था, जो कि काफी अश्लील थीं. एक टीचर द्वारा सोशल मीडिया पर अंडरगारमेंट में तस्वीरें पोस्ट करना शर्मिंदगी भरा है. एक 18 वर्षीय छात्र के लिए यह अश्लील और अनुचित है कि वह अपने प्रोफेसर को कम कपड़े पहने हुए देखे. अब विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा सहायक प्रोफ़ेसर के खिलाफ 99 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस जारी किया गया है.

यूनिवर्सिटी ने कुछ नहीं सुना
शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया. टीचर ने अपने बचाव में कई दलीलें पेश की. उन्होंने कहा कि उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट है और इसलिए वहां की तस्वीरें उनके फॉओअर्स के अलावा कोई नहीं देख सकता. उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की कि उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल हैक किया गया भी हो सकता है. हालांकि, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी. यूनिवर्सिटी ने उनके सामने इस्तीफा देने या बर्खास्तगी झेलने का विकल्प दिया. इसके बाद उन्हें मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा.

लेटर के जवाब में नोटिस
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने कोलकाता पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया है. इस बीच, उन्होंने अपने वकील के माध्यम से विश्वविद्यालय को एक लेटर भी भेजा, जिसमें छात्रा के माता-पिता द्वारा दायर शिकायत की एक प्रति मांगी गई थी. इसका असर ये हुआ कि अब यूनिवर्सिटी ने 99 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेज दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago