होम / ऐसा भी होता है / ITC को महंगा पड़ा एक बिस्कुट, इतने शुल्क का करना होगा भुगतान

ITC को महंगा पड़ा एक बिस्कुट, इतने शुल्क का करना होगा भुगतान

चेन्नई में रहने वाले P Dillibabu ने आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए ITC Sunfeast Marie लाइट बिस्कुट का एक पैकेट लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में एक काफी दिलचस्प मामला सामने आ रहा है. दरअसल हुआ कुछ यूं है कि एक कस्टमर को Sunfeast Marie Light पैकेट में एक बिस्कुट कम मिला और अब जानी मानी कंपनी ITC को इस एक कम पड़े बिस्कुट के लिए कस्टमर को 1 लाख रुपए का भुगतान करना होगा. 

क्या है पूरा मामला?
मामला चेन्नई का है, चेन्नई में रहने वाले P Dillibabu ने आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए ITC Sunfeast Marie लाइट बिस्कुट का एक पैकेट लिया था. पैकेट लेने के बाद कस्टमर ने ध्यान दिया कि हालांकि, बिस्कुट के पैकेट पर 16 बिस्कुट लिखे हुए हैं लेकिन पैकेट में केवल 15 बिस्कुट ही निकले. Dillibabu ने पहले अपने क्षेत्रीय स्टोर का रुख किया, जहां से उन्होंने वह बिस्कुट का पैकेट लिया था. उसके बाद उन्होंने ITC से भी जवाब मांगा लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला और इसके बाद उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट में अपनी याचिका दर्ज करवाई. अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि ITC प्रतिदिन बिस्कुट के 50 लाख पैकेट बनाती है और अगर इस संख्या पर गौर फरमाएं तो प्रतिदिन कंपनी लगभग 29 लाख कस्टमर्स के साथ धोखाधड़ी कर रही है.   

कैसे सुलझा मामला?
इस याचिका के खिलाफ गुहार लगाते हुए ITC ने दलील दी कि बिस्कुटों को वजन के आधार पर बेचा जाता है न कि संख्या के आधार पर और Sunfeast Marie लाइट बिस्कुट के प्रत्येक पैकेट पर 76 ग्राम वजन का उल्लेख किया गया होता है. लेकिन बाद में कोर्ट को पता चला कि बिस्कुट के प्रत्येक पैकेट का वजन केवल 74 ग्राम ही है. इसके बाद ITC ने दलील देते हुए कहा कि कानूनी नियमों के अनुसार पैकेज्ड चीजों के पैकेट में 4.5 ग्राम तक के वजन का फर्क पाया जा सकता है. लेकिन कोर्ट ने इस दलील को भी यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ऐसे सिर्फ कुछ एक गिने चुने प्रोडक्ट्स के साथ हो सकता है और यह कानून बिस्कुटों पर लागू नहीं होता है. इसके बाद 29 अगस्त को कोर्ट ने FMCG कंपनी को आदेश दिया था कि वह P Dillibabu को 1 लाख रुपयों का भुगतान करे. 
 

यह भी पढ़ें: Tata को चाहिए Haldiram’s, चुकाने होंगे इतने पैसे!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago