होम / ऐसा भी होता है / अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन, कर डाली कई देशों की यात्राएं

अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन, कर डाली कई देशों की यात्राएं

इस प्लेन को बनाने में 1 करोड़ 35 लाख रुपये का खर्चा आया और 18 महीने का समय लगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने लॉकडाउन में न केवल खुद ही प्लेन को बना लिया ब्लकि उसमें परिवार और दोस्तों के साथ दुनिया के कई देशों की यात्रा भी कर ली. इस प्लेन को बनाने में 1 करोड़ 35 लाख रुपये का खर्चा आया और 18 महीने का समय लगा. प्लेन 4 सीटर है. उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसको परिवार के साथ छुट्टियां बिताने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इस शख्स ने अपनी बेटी के नाम पर प्लेन का नाम रखा है. 

मूल रूप से केरल का रहने वाला है शख्स

इस शख्स का नाम अशोक अलीसेरिल थामारक्षन है और केरल के अलाप्पुझा के रहने वाले हैं. इनके पिता केरल विधानसभा में विधायक रह चुके हैं. 38 साल के अशोक ने Palakkad Engineering College से B.tech किया और लंदन से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की. फिलहाल ये फोर्ड मोटर कंपनी में नौकरी कर रहे हैं. अशोक के पास पायलट का लाइसेंस भी है. 

घर में आए नए खिलौने की तरह है प्लेन

अशोक ने प्लेन के बारे में द सन से कहा कि उन्हें यह प्लेन घर में आए एक नए खिलौने की तरह लगता है. अशोक की पत्नी अभिलाषा ने कहा कि उनके पति ने इस पर दो साल तक कड़ी मेहनत की तब जाकर के उनके परिवार का यह सपना पूरा हुआ है. 

लॉकडाउन के दौरान किया तैयार

इस प्लेन को लॉकडाउन के दौरान तैयार किया गया और इसके लिए अशोक ने काफी जानकारी और रिसर्च की. 2018 से ही वो प्लेन बनाने का सोच रहे थे. इसके लिए उन्होंने पैसे बचाने भी शुरू कर दिए और लॉकडाउन के पहले स्लिंग एयरक्राफ्ट नाम की एक जोहान्सबर्ग-बेस्ड कंपनी जो कि Sling TSI एयरोप्लेन लॉन्च कर रही थी, उसकी किट का ऑर्डर दे दिया. घर के बाहर कंपाउंड में ही उन्होंने प्लेन को बनाना शुरू कर दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रिटेन में घर पर एयरक्रॉफ्ट बनाना कोई नई  बात नहीं है. 

फरवरी 2022 से कर रहे हैं सफर

वो इस प्लेन को फरवरी 2022 में तैयार कर पाए और फिर ट्रिप पर निकल गए. प्लेन का नाम उन्होंने G-DIYA रखा है. इस प्लेन मैक्सिमम रफ्तार 200km/hr है. प्लेन के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 180 लीटर है. अशोक ने इस प्लेन से परिवार के साथ ब्रिटेन के कई शहरों का दौरा किया है. वह दोस्तों के साथ जर्मनी, ऑस्ट्रिया और चेक रिपब्लिक भी इस प्लेन से जा चुके हैं.

इस वजह से बनाया प्लेन

पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने के लिए अशोक को 2-सीटर एयरोप्लेन रेंट पर लेना पड़ता था. जब कपल के दो बच्चे हुए और उनका परिवार बड़ा हो गया तो इनको छुट्टियों पर जाने में दिक्कत आने लगी. क्योंकि 4-सीटर एयरोप्लेन या तो जल्दी नहीं मिलते थे या फिर बहुत पुराने मिलते थे. इन सब से परेशान होकर ही अशोक ने घर पर ही प्लेन बना लिया. 

VIDEO: रणवीर ही नहीं, इन सेलेब्स ने भी कराया Nude फोटो सेशन; देखकर दंग रह गए लोग

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago