होम / ऐसा भी होता है / इनकम टैक्स विभाग ने एक मजदूर को भेजा 2 करोड़ का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

इनकम टैक्स विभाग ने एक मजदूर को भेजा 2 करोड़ का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

बिहार के गया जिले में रहने वाले एक मजदूर को इनकम टैक्स विभाग ने 2 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है. इस नोटिस से मजदूर काफी परेशान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपकी इनकम टैक्स स्लैब में नहीं आती, उसके बाद भी इनकम टैक्स विभाग आपको नोटिस भेज दे, तो आप क्या करोगे? दरअसल, बिहार में एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक गरीब मजदूर को 2 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है. नोटिस मिलने के बाद मजदूर कई दिनों से आयकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी की परेशानी का कोई समाधान नहीं निकला है. विभाग ने तकनीकी समस्या बताते हुए उन्हें इस नोटिस के खिलाफ अपील करने की सलाह दी है. तो चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के गया जिले में रहने वाले राजीव कुमार वर्मा अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करते हैं. उन्हें इनकम टैक्स विभाग से 2 करोड़ रुपये का नोटिस प्राप्त हुआ है, जो उन्हें बहुत ही चौंकाने वाला लगा. राजीव कुमार ने बताया है कि उन्होंने 22 जनवरी 2015 को कॉर्पोरेशन बैंक की गया शाखा में 2 लाख रुपये की एक एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) की थी, लेकिन इसे 16 अगस्त 2016 को समय से पहले निकाल लिया था. इसके बावजूद उन्हें आयकर विभाग से भारी भरकम नोटिस भेजा गया है. 

10 हजार रुपये महीना है कमाई
बता दें, यह मामला न केवल राजीव कुमार वर्मा और उनके परिवार के लिए सदमे की तरह आया है, बल्कि इसे एक तकनीकी गलती या प्रशासनिक लापरवाही के रूप में भी देखा जा रहा है. राजीव कुमार एक गरीब मजदूरी हैं, जो मजदूरी करके 10,000 रुपये महीना कमाते हैं, वो इस नोटिस से बेहद परेशान हैं. विभाग ने उन्हें इस नोटिस के खिलाफ अपील करने की सलाह दी है और इसे तकनीकी समस्या बताया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजीव कुमार ने ने जीवनभर इतनी बड़ी राशि कभी नहीं कमाई और वह इतनी बड़ी राशि चुकाने की स्थिति में भी नहीं हैं. नोटिस में उनसे दो दिन के भीतर 67 लाख रुपये का जुर्माना भरने की बात कही गई है, जो उनकी मासिक आय से बहुत ज्यादा है.

इनकम टैक्स से नोटिस मिलने पर क्या करें?
अगर आपको कभी ऐसे नोटिस मिल जाए, तो घबराने की बजाय तुरंत इनकम टैक्स विभाग में अपील करें. अपनी आमदनी और बैंक अकाउंट से जुड़ी सही जानकारी, पैन कार्ड, और बैंक स्टेटमेंट जैसी जरूरी दस्तावेज जमा करके अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. आयकर विभाग से संपर्क करके इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है, जिससे किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक गलती को सुधारा जा सके. 

इसे भी पढ़ें-Reliance Retail के 1400 स्टोर्स में नजर आएंगे Candy Toy, जानिए किसके साथ और क्या हुई है डील?
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

12 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

11 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

11 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

14 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

13 hours ago