होम / ऐसा भी होता है / ऐसा भी होता है: दफनाने की हो रही थी तैयारी, ताबूत में जिंदा हो गई बच्ची

ऐसा भी होता है: दफनाने की हो रही थी तैयारी, ताबूत में जिंदा हो गई बच्ची

मेक्सिको में रहने वाली एक बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसके बाद बच्ची को घर लाया गया. अगले दिन बच्ची जिंदा हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जीवन में कई बार हम ऐसा कुछ देखते या सुनते हैं, जिसके बाद मुंह से खुद ब खुद निकल जाता है - ऐसा भी होता है? मेक्सिको से आई यह खबर पढ़ने के बाद भी आप यही रिएक्शन देंगे. यहां एक मृत लड़की उस वक्त जिंदा हो गई जब उसे दफनाने की तैयारी चल रही थी. अब इसे डॉक्टरों की लापरवाही कहें या चमत्कार, लेकिन मृत बच्ची के जिंदा होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया.  

गम, खुशी फिर गम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेक्सिको में रहने वाली एक बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसके बाद बच्ची को घर लाया गया. अगले दिन जब शव को दफनाने की तैयारी हो रही थी, तो बच्ची ताबूत में ही जिंदा हो गई. यह देखकर परिवार वाले खुशी से पागल हो गए, लेकिन चंद मिनटों बाद उनकी खुशी फिर मातम में बदल गई. 

लापरवाही का आरोप
बच्ची को ताबूत से निकालकर दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी फिर से मौत हो गई. एक रिपोर्ट में बच्ची की मां के हवाले से बताया गया है कि अस्पताल के स्टाफ ने बच्ची को ऑक्सीजन देने में काफी वक्त लगा दिया था. पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि वह लोग बच्ची को बचाने के लिए यहां-वहां भटकते रहे, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. बाद में जब लड़की की मौत हो गई, तो डॉक्टरों ने इसके लिए डिहाइड्रेशन को जिम्मेदार ठहराया.

हिल रही थीं आंखें 
अगले दिन जब तीन साल की बच्ची के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तब मां को लगा कि उसकी बेटी जिंदा है. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे भ्रम करार दिया. कुछ देर बाद बच्ची की दादी ने देखा कि ताबूत में लेटी बच्ची की आंख हिल रही है. इस पर उन्होंने तुरंत उसकी नब्ज चेक की, जिससे उन्हें यकीन हो गया कि बच्ची जिंदा है.   

डॉक्टरों पर करेंगी केस 
दुनिया छोड़कर जा चुकी बच्ची के जिंदा हो जाने से परिवार वाले खुश हो गए. वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने कुछ देर के बाद उसे फिर से मृत घोषित कर दिया. पीड़ित मां का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनकी बच्ची की मौत हुई और वह इस मामले को अदालत लेकर जाएंगी. वह उन डॉक्टरों को नहीं छोड़ेंगी, जिन्होंने पहली बार उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया था.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago