होम / ऐसा भी होता है / 15 अगस्त को ताज महल जाने की सोच रहे तो सावधान! पर्यटकों पर बरस रहीं लाठियां

15 अगस्त को ताज महल जाने की सोच रहे तो सावधान! पर्यटकों पर बरस रहीं लाठियां

सामान्य दिनों में जहां ताजमहल देखने औसतन 10 से 20 हजार तक पर्यटक आते हैं. इन दिनों यह आंकड़ा 1 लाख तक पहुंच रहा है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: इन दिनों ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को लाठियां भी खानी पड़ रही हैं. ऐसा यहां पहुंच रही अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थाओं के कारण हो रहा है. यदि आप इन छुट्टियों में ताजमहल देखने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं. व्यवस्थाएं संभालने में असफल सुरक्षा कर्मी पर्यटकों पर डंडे बरसा रहे हैं. पढ़िए BW Hindi की EXCLUSIVE रिपोर्ट.

15 अगस्त तक प्रवेश निःशुल्क
ताजमहल के पश्चिमी और पूर्वी गेट के निकट ऐसा ही नजारा था. आजादी के अमृत महोत्सव के चलते देश के सभी स्मारकों में 5 से 15 अगस्त तक प्रवेश निःशुल्क चल रहा है. इस कारण ताजमहल पर अन्य दिनों की अपेक्षा पर्यटकों की ज्यादा भीड़ उमड़ रही है. भीड़ के बढ़ते दवाब के कारण शनिवार सुबह से ताजमहल पर पीएसी तैनात कर दी गई. पश्चिमी गेट पर जब दोपहर में भीड़ का दवाब बढ़ा तो पीएसी ने पर्यटकों को काबू करने के लिए लाठियां बरसा दीं.

एक से दो  किमी. तक लंबी लाइन
पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की एक से दो  किमी. तक लंबी लाइनें लग गई थी. दोपहर में लंबे इंतजार से परेशान पर्यटक बेकाबू हो उठे. पर्यटकों को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. एक युवक को पुलिसकर्मी ने गिराकर पीटा. पर्यटकों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं.

1 लाख पहुंचे पर्यटक
सामान्य दिनों में जहां ताजमहल देखने औसतन 10 से 20 हजार तक पर्यटक आते हैं. इन दिनों यह आंकड़ा 1 लाख तक पहुंच रहा है. आज भी ताजमहल पर सुबह 10 बजे तक दोनों गेटों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं. दोपहर दो बजे तक पूर्वी गेट पर दशहरा घाट तक और पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा से आगे तक लाइन पहुंच गई. पर्यटकों को 1 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा.

पर्यटकों ने जबरन प्रवेश की कोशिश की
पश्चिमी गेट पर बेकाबू पर्यटकों ने जबरन प्रवेश की कोशिश की. इससे बच्चे दब गए. पर्यटकों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारनी पड़ीं. पुलिसकर्मी ने एक पर्यटक को लाठी मारी तो वह गिर पड़ा. इसके बाद भी पुलिसकर्मी ने उस पर लाठियां बरसाना जारी रखा. तीसरे पहर चार बजे के करीब एक बार फिर पर्यटकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं.

बिना शू कवर के ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पहुंचे सैलानी
पर्यटकों ने ताज के नियमों को तार-तार करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी. ताजमहल के मुख्य गुंबद पर बिना शू कवर के प्रवेश किया जो पूरी तरह गलत है. उन्होंने मुख्य गुंबद के प्लेटफार्म पर शू कवर उतार कर फेंक दिया

विदेशी पर्यटकों के लिए नहीं है किसी भी तरीके का इंतजाम
ताज नगरी में विदेशी पर्यटकों के लिए ASI ने किसी भी तरीके का कोई भी इंतजाम नहीं किया है. विदेशी पर्यटक भी उसी लाइन में खड़े हैं, जिसमें देसी पर्यटक खड़े हुए हैं. गर्मी में हाल बेहाल हो रहे हैं. भीड़ को देखते हुए विदेशी पर्यटक बिना ताजमहल देखे अपने होटल या फिर दिल्ली की ओर वापस लौट रहे हैं. विदेशी पर्यटकों के लिए अलग से एक लाइन या फिर उनके ताजमहल दर्शन के लिए अलग से ASI कुछ बंदोबस्त करें, जिसके चलते विदेशी पर्यटकों को किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े.

क्या कहना है आगरा गाइड एसोसिएशन का
गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष समसुद्दीन का कहना है एएसआई कुछ बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है, जिससे देश का नाम धूमिल हो जाए. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की योजना के मुताबिक कदम उठाना चाहिए, परन्तु ASI किसी हादसे का इन्तजार कर रहा है.

भारत सरकार का फैसला
भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि शनिवार से सोमवार तक ताज महल में प्रवेश निशुल्क रहेगा, परंतु ताजमहल के प्लेटफार्म पर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वह इसलिए क्योंकि ताजमहल की सुरक्षा तथा उसकी इमारत को खतरा हो सकता है, जिसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है. बृहस्पतिवार को ताजमहल में एक लाख से ज्यादा पब्लिक पहुंची थी, जिसके मद्देनजर सरकार द्वारा यह फैसला शुक्रवार को लिया गया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago