होम / ऐसा भी होता है / पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम एयरपोर्ट पर चाय की कीमत जानकर हुए हैरान, X पर किया पोस्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम एयरपोर्ट पर चाय की कीमत जानकर हुए हैरान, X पर किया पोस्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाने माने वकील पी चिदंबरम ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक पोस्ट करके कोलकाता एयरपोर्ट पर चाय की ऊंची कीमत को लेकर नाराजगी जताई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई ने आम आदमी ही नहीं बल्कि बड़े नेताओं को भी परेशान कर दिया है. दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाने माने वकील पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने कोलकाता एयरपोर्ट (Airport) पर चाय की कीमत जानकर हैरान हो गए. एयरपोर्ट पर चाय की कीमत उन्हें इतनी ज्यादा लगी कि उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स (X) पर पोस्ट करके इसकी शिकायत  की है. तो चलिए जानते हैं चाय की कीमत कितनी है और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्या पोस्ट किया है? 

चिदंबरम ने किया ये पोस्ट
चिदंबरम ने X पर पोस्ट करके लिखा है कि मुझे अभी पता चला कि कोलकाता एयरपोर्ट में गरम चाय और टी बैग की कीमत 340 रुपये है.  रेस्टोरेंट का नाम ‘The Coffee Bean and Tea Leaf’ है. कुछ साल पहले मैंने पाया कि चेन्नई एयरपोर्ट पर गरम पानी और टी बैग की कीमत 80 रुपये थी। मैंने इस बारे में ट्वीट किया. एएआई ने इसका संज्ञान किया और इस पर कार्रवाई की. चिदंबरम के इस ट्वीट के जवाब में कोलकाता एयरपोर्ट ने कहा है कि सर, आपने कीमत में अनियमितता के बारे में आपकी बात नोट कर ली है. हम इसे देखेंगे और इस बारे में जल्दी आपको अपडेट करेंगे.

कंपनी ने भी दिया जवाब

अमेरिका की कॉफी चेन The Coffee Bean and Tea Leaf का कहना है कि वह इंटरनेशनल, नेशनल और लोकल ब्रांड को ऑपरेट कर रही है. हर ब्रैंड का टेस्ट और एक्सपीरियंस को लेकर अपना स्टैंडर्ड है इस हिसाब से उनकी कीमत है. हर मैन्यू पर कीमत डिस्प्ले की जाती है. क्वालिटी, हाइजीन, क्वांटिटी आदि को लेकर हर ब्रांड का अपना स्टैंडर्ड है जो भारत और विदेशों में सभी यूनिट्स में एक बराबर होना चाहिए. 

एयरपोर्ट मैनेजमेंट करेगा समीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रैंड ने दावा किया है कि कई एयरपोर्ट्स पर उसके आउटलेट हैं और उनमें कीमत 20 रुपये से शुरू होती है, लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट को यूज करने वाले यूजर्स की शिकायत है कि फूड एंड बेवरेज आउटलेट पर कीमत बहुत ज्यादा है. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि मैनेजमेंट कोलकाता एयरपोर्ट की स्थिति की समीक्षा करेगा, लेकिन उन्होंने कहा कि एफएंडबी आउटलेट को मास्टर फ्रेंजाइजी ने लीज पर दिया है, इसलिए एएआई का कीमतों पर ज्यादा कंट्रोल नहीं है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago