होम / ऐसा भी होता है / सबसे पहले खरीदना चाहता था IPhone 14, किया ऐसा काम कि चौंक जाएंगे आप

सबसे पहले खरीदना चाहता था iPhone 14, किया ऐसा काम कि चौंक जाएंगे आप

धीरज ने 512 जीबी स्टोरेज वाला iPhone 14 Pro 1,29,000 रुपये में खरीदा और इसके लिए उन्होंने वीजा और टिकट पर ही 40,000 रुपये खर्च कर दिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: iPhone 14 को लेकर ऐसी दीवानगी? केरल के 28 साल का एक शख्स भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने का इंतजार भी नहीं कर सका और सिर्फ iPhone 14 लेने के लिए दुबई चला गया. इस शख्स का नाम धीरज पल्लियिल है.

सबसे पहले iPhone 14 खरीदने की चाहत
धीरज कोच्चि में एक बिजनेसमैन हैं. उन्होंने 16 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे iPhone 14 Pro खरीदा. धीरज ये चाहते थे कि iPhone 14 Pro खरीदने वाले वे पहले भारतीय शख्स हों. समय के अनुसार, iPhone 14 की डिलीवरी भारत से पहले दुबई में होने वाली थी.

सिर्फ वीजा और टिकट पर खर्च कर दिए 40 हजार रुपये
धीरज ने 512 जीबी स्टोरेज वाला iPhone 14 Pro 1,29,000 रुपये में खरीदा और इसके लिए उन्होंने वीजा और टिकट पर ही 40,000 रुपये खर्च कर दिए. उन्होंने Mirdif City Centre में Apple के प्रीमियम रिसेलर से यह स्मार्टफोन खरीदा.

 

पांचवीं बार किया ऐसा
आपको बता दें कि धीरज पल्लियिल का यह शौक बहुत पुराना है. ये पांचवीं बार है, जब उन्होंने दुबई में बिक्री के पहले दिन लेटेस्ट iPhone खरीदा है. सबसे पहले उन्होंने 2017 में दुबई जाकर iPhone 8 खरीदा था. उसके बाद उन्होंने दुबई जाकर iPhone 11 Pro Max, iPhone 12 और iPhone 13 भारत में लॉन्च होने से पहले ही खरीदा था.

ऐसा करने के बाद क्या बोले धीरज
अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में धीरज ने बताया, "पहले iPhone की भारत में बिक्री से एक सप्ताह पहले दुबई में बिक्री शुरू हो जाती थी. उस वक्त अलग एक्सपीरियंस था, लेकिन इस बार भारत और दुबई में एक दिन ही बिक्री शुरू होनी थी, इसलिए ये सबसे अलग अनुभव था. ये आपको एक स्पेशल फीलिंग देता है, जब किसी फोन को लेने के लिए हजारों लोग दुकान के बाहर इंतजार करते हैं और वो फोन सबसे पहले आपको मिलता है."

7 सितंबर को लॉन्च हुआ था iPhone 14
आपको बता दें कि 7 सितंबर, 2022 को Apple ने iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया था. इस सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं. कंपनी ने इस बार Mini मॉडल लॉन्च नहीं किया है. iPhone 14 की ओरिजिनल कीमत 79,900 रुपए है, जबकि iPhone 14 Plus की ओरिजिनल कीमत 89,900 रुपए है. गौरतलब है कि iPhone 14 Plus की डिलीवरी 7 अक्टूबर से होनी है.

VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago