होम / ऐसा भी होता है / Google Co-founder की पत्नी के साथ संबंध बनाने पर आया मस्क का बयान, जानिए क्या कहा

Google co-founder की पत्नी के साथ संबंध बनाने पर आया मस्क का बयान, जानिए क्या कहा

ब्रिन की पत्नी के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में बताने के लिए मस्क ने मीडिया की भी आलोचना की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: वर्तमान में गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पत्नी निकोल शनहान के साथ अपने कथित संबंधों के लिए चर्चा में चल रहे एलन मस्क ने मंगलवार को बयान जारी किया. मामले पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, "मैंने लंबे समय से सेक्स नहीं किया है."

निकोल से सिर्फ दो बार मिले मस्क
ब्रिन की पत्नी के साथ अपने कथित संबंधों के बारे में बताने के लिए उन्होंने मीडिया की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, "सर्गेई और मैं दोस्त हैं और पिछली रात को ही हम दोनों एक पार्टी में साथ थे. मैंने निकोल को तीन साल में सिर्फ दो बार ही देखा है और दोनों बार हमारे चारों तरफ बहुत सारे लोग थे. इसमें रामांटिक कुछ भी नहीं."

फॉलोअर का सवाल
इस ट्वीट के बाद एक फॉलोअर ने उनसे पूछा, "अरे छुट्टी पर भी नहीं?" इसपर मस्क ने उस फॉलोअर को जवाब देते हुए कहा, 'नहीं'.

तलाक तक पहुंची बात
टेस्ला के सीईओ वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट का जवाब दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया था कि 'मस्क ने एक संक्षिप्त संबंध में सर्गेई ब्रिन की पत्नी के साथ संबंध बनाए, जिससे गूगल को-फाउंडर को इस साल की शुरुआत में तलाक के लिए फाइल करने और टेक अरबपतियों की लंबी दोस्ती को समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

क्यों बढ़े हमले
उनके एक प्रशंसक प्रणय पाथोले ने उनसे पूछा, "एलन, आपको क्या लगता है कि हाल के दिनों में आपके खिलाफ ये हिट पीस और हमले क्यों बढ़े हैं? क्या आपको लगता है कि ये सभी राजनीति से प्रेरित हिट पीस हैं? इसके लिए कौन भुगतान कर रहा है? यह वास्तव में दुखद है."

'मुझसे जुड़ी एक स्टोरी पर बहुत सारे क्लिक'
टेस्ला के सीईओ मस्क ने जवाब दिया, "ज्यादातर सिर्फ यह है कि मीडिया एक क्लिक मैक्सिमाइजि़ंग मशीन है और मुझसे जुड़ी एक स्टोरी को बहुत सारे क्लिक मिलते हैं."

VIDEO: दुनिया 10 सबसे अमीर लोगों की लेटेस्ट लिस्ट जारी, जानें इसमें कौन-कौन है शामिल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago