✕

होम / ऐसा भी होता है / गजब मामला! ED ने मारा छापा, नोट तो बरामद नहीं हुए पर मिला कुछ ऐसा दंग रह गए अधिकारी

गजब मामला! ED ने मारा छापा, नोट तो बरामद नहीं हुए पर मिला कुछ ऐसा दंग रह गए अधिकारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी जब झारखंड के कारोबारी के घर छापा मारने गए, तो वहां उन्हें एके-47 राइफल और 60 कारतूस मिले.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में अक्सर बेमानी संपत्ति और कैश आदि का पता चलता है, लेकिन झारखंड में जब ED की टीम एक कारोबारी के घर पहुंची तो वहां उसे दो एके-47 राइफल और 60 कारतूस मिले. इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. जिस ठेकेदार-कारोबारी प्रेम प्रकाश ने यहां छापा पड़ा है, उसकी सत्ता से लेकर ब्यूरोक्रेसी पर अच्छी पकड़ है. प्रेम प्रकाश ने हथियारों को अपना मानने से इनकार कर रहा है. वहीं, स्थानीय पुलिस भी कुछ यही साबित करने में लगी है. 

ये है पुलिस की थ्योरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची पुलिस ने दावा किया है कि दोनों राइफल और कारतूस उसके दो जवानों के हैं. पुलिस की मानें तो 23 अगस्त को बारिश में फंस जाने की वजह से जवानों ने प्रेम प्रकाश के घर की अलमारी में हथियार और कारतूस रख दिए थे. पुलिस का कहना है कि चूंकि प्रेम प्रकाश का स्टाफ जवानों का परिचित है, इसलिए दोनों रात में अपने हथियार वहां छोड़कर चले गए थे.

पुलिस ने ED को लिखा पत्र
पुलिस के अनुसार, बुधवार को जब दोनों जवान अपने हथियार लेने वहां पहुंचे तो पता चला कि ईडी की छापामारी चल रही है. रांची पुलिस ने ईडी को पत्र लिखकर दोनों राइफल और कारतूस वापस करने का आग्रह किया है. पुलिस ने यह भी कहा है कि जवानों द्वारा प्रेम प्रकाश के घर हथियार रखना उनकी घोर लापरवाही है और इसलिए दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

पूर्व CM ने खोला मोर्चा
हालांकि, पुलिस की यह थ्योरी किसी के गले नहीं उतर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर पुलिसकर्मी अपने हथियारों को किसी दूसरे व्यक्ति के घर कैसे रख सकते हैं?  मरांडी के साथ ही सांसद निशिकांत दूबे ने हथियार बरामदगी की जांच एनआईए से कराने की मांग की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

3 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago