होम / ऐसा भी होता है / लैपटॉप के बदले ग्राहक को मिला डिटर्जेंट साबुन, बदनामी होने पर Flipkart ने उठाया ये कदम

लैपटॉप के बदले ग्राहक को मिला डिटर्जेंट साबुन, बदनामी होने पर Flipkart ने उठाया ये कदम

सोशल मीडिया पर ग्राहक द्वारा कंपनी द्वारा उसके साथ किए गए बर्ताव की शिकायत के बाद हंगामा मचा और अब कंपनी ने लैपटॉप की रकम लौटाने का वादा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं. ताजा मामला फ्लिपकार्ट का है, जहां एक ग्राहक द्वारा लैपटॉप मंगाने पर उनको डिब्बे में डिटर्जेंट साबुन पकड़ा दिया गया. ग्राहक द्वारा शिकायत दर्ज करने पर पहले तो फ्लिपकार्ट ने सारी गलती कस्टमर के माथे पर मढ़ दी और पैसा भी वापस करने से मना कर दिया. हालांकि सोशल मीडिया पर ग्राहक द्वारा कंपनी द्वारा उसके साथ किए गए बर्ताव की शिकायत के बाद हंगामा मचा और अब कंपनी ने लैपटॉप की रकम लौटाने का वादा कर दिया है. 

बिग बिलियन डेज के दौरान हुआ वाक्या

ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट इस समय बिग बिलियन डेज के नाम से एक फेस्टिवल ऑफर चला रही है. इसी ऑफर में कंपनी के ऐप पर दिल्ली के रहने वाले एक शख्स यशस्वी शर्मा ने अपने पिता के लिए एक लैपटॉप ऑर्डर कर दिया. ऑर्डर करने के बाद जो बॉक्स उनके पिता के पास आया, उसमें लैपटॉप के स्थान पर डिटर्जेंट साबुन भरे हुए थे. लिंक्डइन पर शर्मा ने जब अपने पिताजी के साथ हुए इस फ्रॉड के बारे में बताया तो कहा कि फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव ने उसे 'ओपन-बॉक्स' डिलीवरी सिस्टम के आधार पर रिफंड देने से इनकार कर दिया. 

कंपनी के कस्टमर केयर ने कही ये बात

शर्मा के अनुसार कंपनी के कस्टमर केयर ने कहा, "कोई वापसी संभव नहीं है. तुम्हारे पापा को लैपटॉप चेक किए बिना ओटीपी नहीं देना चाहिए था। यह हमारा अंतिम रुख है. इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है.” 'ओपन-बॉक्स' डिलीवरी सिस्टम के लिए ग्राहक को ओटीपी को डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के साथ साझा करने की आवश्यकता होती है, जब वे ग्राहक के सामने बॉक्स खोलते हैं और ग्राहक प्राप्त उत्पाद से संतुष्ट होते हैं.

डिलीवरी एक्जिक्यूटिव और कंपनी ने मानी गलती

शर्मा ने पोस्ट पर एक अपडेट साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने फिर से डिलीवरी बॉय से संपर्क किया, जिसमें उसने कहा कहा कि "उसे खुद ओपन बॉक्स कॉन्सेप्ट के बारे में पता नहीं था और उसने स्वीकार किया कि उनके सामने पैकेट का निरीक्षण नहीं किया गया था." इसके बाद एक रिश्तेदार ने संबंधित सबूतों के साथ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज करने के बाद, फ्लिपकार्ट के एक कस्टमर केयर अधिकारी ने उनसे संपर्क करके सूचित किया कि अमाउंट रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

एक अन्य अपडेट में, शर्मा ने उल्लेख किया कि उन्हें फ्लिपकार्ट से पूरा रिफंड मिला है. ई-रिटेलर ने यह भी कहा कि उन्होंने विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. कंपनी ने शर्मा से कहा, "हमने इस मुद्दे की पहचान कर ली है और रिटेलर के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है."

VIDEO: एयर इंडिया से आई ये खबर सीनियर सिटीजंस को कर सकती है नाराज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago