होम / ऐसा भी होता है / इन आसान से दो काम को करने के लिए मिलेगी लाखों की सैलरी, शर्त है--आप हों परम आलसी

इन आसान से दो काम को करने के लिए मिलेगी लाखों की सैलरी, शर्त है--आप हों परम आलसी

कैस्पर ने कहा है कि वो ऐसे लोग जिनको जॉब पर रखा जाएगा उनको प्रति घंटे 25 डॉलर का भुगतान किया जाएगा. भारतीय करेंसी में यह लगभग 2000 रुपये प्रति घंटा बैठता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः दुनिया में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनके अंदर आलसीपना कूट-कूट के भरा होता है. ऐसे लोगों को नौकरी भी नहीं मिलती है, क्योंकि अपने आलसी होने की वजह से वो कोई काम सही ढंग व समय पर कर नहीं पाते हैं. हालांकि अब ऐसे आलसियों के लिए भी एक कंपनी ने नौकरी निकाली है, जिसमें लोगों को केवल दो काम करने होंगे और इसके लिए हर महीने उनको लाखों रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे. ऐसी सुस्त भरी जॉब की जानकारी हम आपको आगे देते हैं. 

सोने के लिए मिलेंगे पैसे

जी हां, आपने सही पढ़ा है. न्यूयॉर्क की एक कंपनी दिन भर में 8 घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों को नौकरी पर रख रही है. इन लोगों को पूरे वक्त सोना है और अगर जग रहे हैं तो फिर टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने हैं. वर्तमान में न्यूयॉर्क स्थित Casper नाम की एक कंपनी Casper Sleepers की भर्ती कर रही है. कंपनी में सोने के लिए भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को Casper Sleepers के नाम पर जाना जाएगा. ‘प्रोफेश्नल स्लीपर्स’ को टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपना एक्सपीरियंस अन्य लोगों के साथ भी शेयर करना होगा. तो आपको दो काम हैं सोना और टिकटॉक पर वीडियो बनाना. 

सोने की स्किल्स सेट होना चाहिए

अगर आप ऐसे व्यक्ति है जो कहीं भी, किसी भी हाल में कैसे भी सो सकते हैं तो फिर ये आपका सोने में स्किल सेट माना जाएगा. आपका KRA भी यही होगा.आपको ऐसे सोना होगा, जिससे आप दुनिया के लोगों को सोने के लिए प्रोत्साहित कर सकें. Casper Sleepers का हिस्सा बनिए और अपनी सोने की स्किल को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर दुनिया को दिखाइए. आइए नौकरी पर सोने के लिए हमारी कंपनी का हिस्सा बनिए, क्योंकि हमारा मानना है कि अच्छी नींद कुछ भी बदल सकती है.’ 

सोने का बनाना होगा टिकटॉक वीडियो

कंपनी ने कहा, ‘सोइए. हमारे स्टोर में सोइए और दुनिया के सबसे खराब हालात में सोइए. अपने सोने का एक्सपीरियंस टिकटॉक स्टाइल में रिकॉर्ड करिए, जिसे Casper के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सके. आएं अपनी सोने की काबिलियत का प्रर्शन करें.’

दिन में 18 घंटे सोने के मिलेंगे 36 हजार रुपये

कैस्पर ने कहा है कि वो ऐसे लोग जिनको जॉब पर रखा जाएगा उनको प्रति घंटे 25 डॉलर का भुगतान किया जाएगा. भारतीय करेंसी में यह लगभग 2000 रुपये प्रति घंटा बैठता है. अब अगर हम मान लें कि कोई व्यक्ति दिन के 18 घंटे अपने सोने में व्यतीत करता है तो उसको एक दिन के करीब 36 हजार रुपये मिलेंगे. म्मीदवारों को स्थानीय Casper स्लीप दुकानों पर जाकर गद्दों पर सोना होगा. कंपनी ने कहा, अप्लाई करने वाला उम्मीदवार न्यूयॉर्क का रहने वाला होना चाहिए, अगर वह यहां का नहीं है, तो भी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है. उम्मीदवार 18 साल या उससे अधिक उम्र का होना चाहिए. कैस्पर ने कहा कि सोने के लिए भुगतान किए जाने के अलावा सफल उम्मीदवार को ऑफिस में पजामा पहनने की अनुमति होगी. साथ ही कंपनी के प्रोडक्ट मिलेंगे और पार्ट टाइम समय के लिए काम करने में सक्षम होंगे. गौरतलब है कि नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.

VIDEO: सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देश, जानें नंबर 1 पर कौन

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago