होम / ऐसा भी होता है / अजब-गजब: बुलेट में पेट्रोल खत्म हुआ तो शख्स टंकी खोलकर ही पेट्रोल पंप पहुंच गया

अजब-गजब: बुलेट में पेट्रोल खत्म हुआ तो शख्स टंकी खोलकर ही पेट्रोल पंप पहुंच गया

पेट्रोल पंप पर आये इस शख्स के नायाब तरीके को देख लोगों ने इनका पेट्रोल लेते वीडियो बना लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कानपुर: राह चलते अगर आपकी मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म हो जाय तो आप क्या करेंगे, जाहिर सी बात है कि आप अपने बाइक को खींचकर पेट्रोल पंप तक लायेंगे और उसमें पेट्रोल डलवायेंगे. मगर कानपुर में एक शख्स के बुलेट में पेट्रोल खत्म होने के बाद बुलेट को पंप ले जाने के बजाय पेट्रोल भरवाने उसकी केवल टंकी लेकर पंप पहुंच गया.

अपनी बुलेट की टंकी ही खुलवा ली
बुलेट की टंकी में पेट्रोल भरवाने आए सुशील तिवारी नाम के इस शख्स ने बताया कि वो किसी काम से अपनी बुलेट को लेकर घर से निकले ही थे कि इनकी बुलेट बंद हो गयी. जब इन्होंने टंकी खोलकर देखा तो उसमें पेट्रोल नहीं था. ऐसे में वो एक बाइक रिपेयर करने वाले के यहां गए और अपनी बुलेट की टंकी खुलवाकर पंप आ गए. इन्होंने बताया कि वो पहले बोतल ही लेकर आये थे मगर पंप पर उन्हें बोतल में तेल देने से मना कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें अपनी बुलेट की टंकी को ही खुलवाकर पेट्रोल लेने के लिए आना पड़ा.

लोगों ने इनका पेट्रोल लेते वीडियो बना लिया
पेट्रोल पंप पर आये इस शख्स के नायाब तरीके को देख लोगों ने इनका पेट्रोल लेते वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल कर वायरल कर दिया. वहीं पेट्रोल पंप कर्मी भी एकबार उस शख्स के इस हरकत को देख हड़बड़ा गया था, मगर बुलेट की टंकी देख वो उसमें पेट्रोल देने से मना ना कर पाया. सुशील ने कुल पांच सौ का पेट्रोल भरवाया.

कानपुर में हुए दंगे में पेट्रोल बम का इस्तेमाल
आपको बताते चलें कि 3 जून को कानपुर में हुए दंगे में पेट्रोल बम का भी खूब इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद कानपुर जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल नहीं देने का फरमान निकाला था. साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा था कि अगर किसी भी पंप से बोतल में पेट्रोल देने की जानकारी मिली तो पंप को सीज करते हुए लाइसेंस भी रद्द कर दिया जायेगा, जिसके बाद शहर के पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल देने का चलन पूरी तरह से बंद हो गया.

VIDEO: 'शार्क टैंक इंडिया' की इस खूबसूरत जज ने कैसे खड़ी की करोड़ों की संपत्ति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago