होम / ऐसा भी होता है / नौकरी के लिए इस शख्स ने जो किया, वो जानकर आप भी कहेंगे - ऐसा भी होता है?

नौकरी के लिए इस शख्स ने जो किया, वो जानकर आप भी कहेंगे - ऐसा भी होता है?

अमन चाहते थे कि वो अपना रिज्यूमे सीधे कंपनी के बॉस के हाथों में दें, ताकि वो बाकी कागजों के साथ यहां-वहां धूल न खाता फिरे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नौकरी पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, लेकिन अमन खंडेलवाल नामक शख्स ने जो किया, उसे जानकर आप भी कहेंगे ऐसा भी होता है? अमन चाहते थे कि वो अपना रिज्यूमे सीधे कंपनी के बॉस के हाथों में दें, ताकि वो बाकी कागजों के साथ यहां-वहां धूल न खाता फिरे. इसके लिए उन्होंने जो आईडिया निकाला, वो वाकई कमाल है.

फूड बॉक्स में रिज्यूमे
अमन खंडेलवाल ने जोमैटो (Zomato) डिलिवरी एक्जीक्यूटिव के कपड़े पहने और पेस्ट्री के बॉक्स में बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप्स को अपना रिज्यूमें दे आए. उन्होंने फूड बॉक्स के अंदर अपना रिज्यूमे डाल दिया. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. Zomato ने भी अमन के आईडिया की तारीफ की है, लेकिन वो उनके तरीके से खुश नहीं है.

साथ में मैसेज भी छोड़ा
अमन ने यह पूरी कहानी ट्विटर पर पोस्ट की है और अब तक उन्हें 3,900 से अधिक लाइक्स और 200 से अधिक रीट्वीट मिल चुके हैं. अमन ने फूड बॉक्स में दो पाइन एप्पल पेस्ट्री के साथ अपना रिज्यूमे रखा. साथ ही उन्होंने बॉक्स के अंदर यह मैसेज भी चस्पा किया, 'ज्यादातर रिज्यूमे कूड़ेदान में चले जाते हैं, लेकिन मेरा वाला आपके पेट में जाएगा'.

मैनजमेंट ट्रेनी हैं अमन
जानकारी के मुताबिक, अमन मैनजमेंट ट्रेनी हैं और फिलहाल नौकरी की तलाश में हैं. वहीं, जोमैटो अमन के इस कदम से ज्यादा खुश नहीं है. जोमैटो की ओर से कहा गया, 'आपका विचार बहुत अच्छा था, लेकिन तरीका ठीक नहीं है'. अमन की इस आईडिया पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ का ये भी कहना है कि इस तरह किसी का भी डिलीवरी बॉय बन जाना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago