होम / ऐसा भी होता है / ब्लॉगर रितिका सिंह की जिंदगी के 8 साल: लव मैरिज, लिव इन रिलेशनशिप और हत्या

ब्लॉगर रितिका सिंह की जिंदगी के 8 साल: लव मैरिज, लिव इन रिलेशनशिप और हत्या

रितिका ने 2014 में लव मैरिज की थी, 2018 में फेसबुक फ्रेंड के साथ लिवइन रिलेशन में रहने लगी.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: आगरा में फैशन और फूड ब्लॉगर ​की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुबूत मिले हैं.

आगरा के ताजनगरी फेज टू में ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही फैशन व फूड ब्लॉगर रितिका सिंह की शुक्रवार सुबह चौथी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी गई थी. रितिका सिंह के हाथ बंधे हुए थे और गले में दुपट्टा का फंदा था. पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं. रितिका सिंह के पति आकाश गौतम निवासी टूंडला और उसके साथ आई दो महिलाएं और विपुल अग्रवाल को हिरासत में लिया है.

2014 में दोस्ती के बाद लव मैरिज की
रितिका सिंह विजय नगर गाजियाबाद की रहने वाली है. वह दिल्ली के कॉलेज से बीएससी कर रही थी. उसी दौरान टूंडला निवासी आकाश गौतम से पहचान हुई और 2014 में दोनों ने लव मैरिज कर ली. दोनों फिरोजाबाद में कंसल्टेंसी का काम करने लगे. इसके बाद आगरा आ गए और रितिका स्कूल में पढ़ाने लगी.

2017 में फेसबुक फ्रेंड विपुल से हुई दोस्ती
रितिका की 2017 में फेसबुक के माध्यम से शिकोहाबाद फिरोजाबाद निवासी विपुल अग्रवाल से जान-पहचान हुई. विपुल अग्रवाल की भी शादी हो चुकी थी और उनकी पत्नी दंत चिकित्सक हैं. इसके बाद रितिका और आकाश गौतम के बीच झगड़े होने लगे.

2018 में रितिका अपने पति को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल के साथ लिव इन में रहने के लिए आगरा आ गई. विपुल भी अपनी पत्नी से अलग आगरा में रहने लगा. ढ़ाई महीने पहले विपुल ने ताजगंज क्षेत्र में ताजनगरी फेस टू के ओमश्री अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 404 किराए पर ले लिया. इसका किराया 13 हजार और बिजली का बिल अलग से दे रहा था.

फैशन और फूड ब्लॉगर बनी रितिका
रितिका सिंह ने वीडियो बनाने शुरू किया. वह फूड, ट्रैवल और फैशन पर ब्लॉग बनाने लगी. इंस्टाग्राम पर रितिका के 44 हजार से अधिक फॉलोअर हैं. रितिका की हत्या के बाद विपुल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह और रितिका फ्लैट में थे. तभी रितिका का पति आकाश और उसके साथ दो युवक और दो युवतियां फ्लैट में पहुंचे.

फ्लैट का गेट खुलते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. विपुल से मारपीट करके उसके हाथ अंगोछे से बांधे और उसे बाथरूम में बंद कर दिया. रितिका से मारपीट करके उसके हाथ रस्सी से बांध दिए. इसके बाद आरोपितों ने उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विपुल का कहना है कि आरोपित उसकी भी हत्या करने वाले थे, मगर उसने मंसूबे समझ लिए और बाथरूम में लगा शीशा तोड़कर शोर मचा दिया. अपार्टमेंट से लोग उसके फ्लैट में आ गए. इसके बाद आरोपित वहां से भागने लगे. मौके से आकाश और उसके साथ आईं दो महिलाओं को सोसायटी वालों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. दो आरोपित मौके से भाग गए. पुलिस को बालों का गुच्छा मिला है और सीसीटीवी में पांच लोग जाते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन जिस तरफ से रितिका को नीचे फेंका गया वहां सीसीटीवी नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago