होम / ऐसा भी होता है / ‘बिरयानी’ ने फिर मारा टॉप, एक मिनट में खाई गई इतने प्लेट, Swiggy ने जारी की रिपोर्ट

‘बिरयानी’ ने फिर मारा टॉप, एक मिनट में खाई गई इतने प्लेट, Swiggy ने जारी की रिपोर्ट

स्विगी ने साल 2024 खत्म होने से पहले अपनी फूड रिपोर्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने भारतीयों की पसंदीदा डिश के बारे में बताया जो इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जब भी बात खाने की आती है तो इस बात में कोई शक नहीं है कि भारतीय खाने के बेहद शौकीन हैं. घर पर बनी डिश हों या फिर बाहर से ऑर्डर करना खाने को लेकर कभी भी मन को मारते नहीं हैं. आज के समय में आप घर बैठ कर अपना पसंदीदा खाना खा सकते हैं. इसी को देखते हुए फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने साल 2024 के खत्म होने से पहले अपनी एक रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट के अनुसार, बिरयानी ने फिर से देश में सबसे लोकप्रिय डिश के रूप में अपना स्थान बना लिया है. साल 2024 में स्विगी पर कुल 83 मिलियन बिरयानी के ऑर्डर किए गए.

हर मिनट 158 बिरयानी के ऑर्डर

स्विगी के सालाना आंकड़े से पता चलता है कि पूरे साल हर मिनट 158 बिरयानी के ऑर्डर किए गए, यानी हर सेकंड लगभग दो बिरयानी. रिपोर्ट के मुताबिक, चिकन बिरयानी सबसे अधिक पसंद की जाने वाली वेराइटी रही, जिसके 49 मिलियन ऑर्डर दर्ज हुए. इस रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत में बिरयानी का क्रेज सबसे अधिक देखने को मिला. हैदराबाद ने "बिरयानी लीडरबोर्ड" में पहला स्थान हासिल किया, जहां 2024 में 9.7 मिलियन बिरयानी ऑर्डर किए गए. इसके बाद बेंगलुरु (7.7 मिलियन ऑर्डर) और चेन्नई (4.6 मिलियन ऑर्डर) का स्थान रहा.

आधी रात की भूख मिटाती बिरयानी

स्विगी के अनुसार, रात 12 बजे से 2 बजे के बीच बिरयानी दूसरा सबसे लोकप्रिय विकल्प रहा. जबकि, चिकन बर्गर ने इस समय की भूख मिटाने में पहला स्थान हासिल किया. इसके अलावा, बिरयानी ट्रेनों में भी सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही. स्विगी ने IRCTC के साथ साझेदारी की है, जिसके जरिए यात्री अपने रूट के स्टेशन पर बिरयानी मंगवा सकते हैं. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रमजान 2024 के दौरान स्विगी पर 6 मिलियन प्लेट बिरयानी के ऑर्डर किए गए. इस दौरान भी हैदराबाद ने बाजी मारी और 10 लाख से अधिक प्लेट बिरयानी का ऑर्डर यहां से किया गया.

पहला ऑर्डर बिरयानी 

स्विगी की रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई कि साल की शुरुआत का पहला बिरयानी ऑर्डर कोलकाता से किया गया. एक ग्राहक ने 1 जनवरी 2024 को सुबह 4:01 बजे बिरयानी मंगवाकर अपने साल की शुरुआत की. बिरयानी का यह क्रेज सिर्फ स्विगी तक ही सीमित नहीं है. जोमैटो की 2023 की रिपोर्ट ने भी दिखाया था कि बिरयानी भारतीयों की सबसे पसंदीदा डिश है. बता दें कि पास्ता और नूडल्स भी लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हो गए हैं. मोमोज को पछाड़ते हुए इस बार लोगों ने नूडल्स के ज्यादा ऑर्डर दिए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

12 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

37 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago