होम / ऐसा भी होता है / Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के जश्न में दुल्हन की तरह सजेगी मोहब्बत की नगरी

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के जश्न में दुल्हन की तरह सजेगी मोहब्बत की नगरी

75 वी वर्षगांठ पर 75 वर्ष से ज्यादा की उम्र के लोगो को करेंगे सम्मानित. 11 से 17 अगस्त तक होंगे शहर में अलग अलग कार्यक्रम.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: 15 अगस्त को देश आजादी की 75वी वर्षगांठ मनाने जा रहा है. इस 75वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. 11से 17 अगस्त तक मोहब्बत की नगरी कही जाने वाली ताजनगरी दुल्हन की तरह सजाई जाएगी. इसे लेकर नगर निगम द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. आगरा नगर निगम द्वारा शहर के सभी चौराहों के साथ ही शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों के खम्बों पर तिरंगा नुमा रोशनी लगाई जा रही है.

पूरे आगरा शहर में अलग-अलग जगह 11 से 17 अगस्त तक अलग-अलग तरह के कार्यक्रम भी किए जाएंगे, जिससे अमृत महोत्सव को यादगार मनाया जा सके. इसी के साथ पूरे शहर में नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा वितरण भी किया जाएगा. इन सभी काम को लेकर आगरा नगर निगम ने तैयारियां कर ली है. स्ट्रीट लाइटों के खम्बों पर तिरंगे के रंग की लाइट लगा दी गई है, जिसके बाद शहर के चौराहों और एमजी रोड को भी सजाने का काम आगरा नगर निगम करने जा रहा है.

यादगार रहेगा आगरा में मनाया जाने वाला अमृत महोत्सव 
इस बात की जानकारी देते हुए मेयर नवीन जैन ने बताया कि इस बार 75वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप के मनाया जा रहा है. हम हर वो काम कर रहे है, जिससे कि शहर के लोगो को हमेशा याद रहे कि अमृत महोत्सव कुछ अलग तरह से आगरा में मनाया गया था. अमृत महोत्सव को लेकर हमने तैयारी कर ली है. हालांकि अभी कुछ तैयारियां करनी बाकी है, लेकिन समय से पहले उनको भी पूरा कर लिया जाएगा. पूरे शहर में हम बहुत से ऐसे काम करने जा रहे हैं, जो कभी शहर की जनता के बीच में न हुए हों.

11 से 17 तक होंगे अलग-अलग कार्यक्रम 
मेयर नवीन जैन ने बताया कि आगामी 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक आगरा शहर में जगह जगह अलग अलग तरह के कार्यक्रम हम करने जा रहे हैं. मेयर ने बताया कि जो लोग 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है, इस अमृत महोत्सव पर उनको सम्मानित किया जाएगा, रमाडा होटल से लेकर भगवान टॉकीज तक सभी चौराहों को तिरंगे के रंग की लाइट से सजाया जा रहा है. इसी के साथ ही अलग अलग दिन अलग अलग जगह पर हम नुक्कड़ नाटक, तिरंगा यात्रा, बाइक रैली के साथ ही अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे.

1.25 लाख तिरंगे घर -घर पहुंचाए जाएंगे
मेयर नवीन जैन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान हमने तिरंगे बनाने का ऑर्डर दे दिया है. 1.25 लाख तिरंगे हम घर - घर पहुंचाने का काम करेगें. जिसमें हमारे नगर निगम के कर्मचारी, पार्षद सहयोग करेंगे. इसी के साथ ही हमने जिन जिन लोगो को तिरंगा दिया था, वह 17 अगस्त को हमारी टीम वापस लेने का भी काम करेगी. जिससे कि कोई व्यक्ति तिरंगे का अपमान न कर सके. इसके लिए हमने अपने पार्षदों से मदद ली है. सभी पार्षदों के सहयोग से तिरंगे आगरा शहर में घर घर पहुंचाए जाएंगे, उसके बाद वापस भी लिए जायेंगे.

14 अगस्त को करेंगे नगर श्री से सम्मानित 
जानकारी देते हुए महापौर नवीन जैन ने बताया कि इस अमृत महोत्सव के दौरान हम एक अलग तरह का कार्यक्रम भी करने जा रहे हैं, जिसको हमने नगर श्री सम्मान समारोह का नाम दिया है. इस सम्मान समारोह में हम 19 कैटेगरी में ऐसे लोगो को सम्मानित करने जा रहे है, जिन्होंने समाज के लिए शहर के लिए कुछ किया हो और दूसरे लोगो को जाहिर तक नही होने दिया. टोटल 19 कैटेगरी बनाई गई. एक टीम अलग से बनाई गई है. टीम के द्वारा अलग अलग कैटेगरी में से ऐसे लोगों को छांटा जाएगा, जिन्होंने समाज और शहर के लिए कुछ ऐसा काम किया हो, जिससे लोगों की परेशानी समाप्त हुई और शहर का नाम रोशन हुआ.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago