होम / ऐसा भी होता है / एंप्लॉयीज की पत्नियों को बिना काम सैलरी दे रही Indian Boss वाली ये कंपनी

एंप्लॉयीज की पत्नियों को बिना काम सैलरी दे रही Indian Boss वाली ये कंपनी

मरीन इंजीनियर से बिजनेसमैन बने सोहन राय (Sohan Roy) की कंपनी को 25 साल पूरे हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऐसे समय में जब कंपनियां कॉस्ट कटिंग के नाम पर वर्कफोर्स घटा रही हैं, कर्मचारियों को इन्क्रीमेंट देने से इनकार कर रही हैं. यूएई के शारजाह की एक कंपनी ने उदाहरण पेश किया है. खास बात ये है कि इस कंपनी चलाने वाला कोई विदेशी नहीं बल्कि भारतीय ही है. एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज (Aries Group of Companies) ने अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर कर्मचारियों को 30 करोड़ रुपए का तोहफा दिया है. इतना ही नहीं, कंपनी अपने कर्मचारियों की पत्नियों को भी सैलरी दे रही है.  

25 साल की हुई कंपनी
यूएई के शारजाह में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन सोहन रॉय (Sohan Roy) एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं. कंपनी की 25वीं सालगिरह के मौके पर उन्होंने 30 करोड़ की रकम स्टाफ के साथ-साथ उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों को बांटने की घोषणा की है. इसके अलावा, कंपनी अपने ऐसे कर्मचारियों की पत्नियों को भी सैलरी दे रही है, जिनकी वाइफ कोई नौकरी नहीं करतीं यानी हाउसवाइफ हैं. सोहन रॉय ने इसकी शुरुआत 2021 में की थी, क्योंकि उनका मानना है कि कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सपोर्ट की बदौलत ही कंपनी इतना कुछ हासिल कर पाई है.

ऐसे मिलती है सैलरी
कर्मचारियों की वाइफ को कितनी सैलरी मिले, इसका फॉर्मूला भी सोहन रॉय ने ही तय किया है. इस फॉर्मूले के तहत कर्मचारी की टेकहोम सैलरी का 25 प्रतिशत उनकी पत्नियों को दिया जाता है. हालांकि, ये लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने कंपनी में 3 साल पूरे कर लिए हैं और जिनकी पत्नियां हाउसवाइफ हैं. कंपनी से CEO सोहन रॉय का कहना है कि पति जितना कमाएंगे, उसका 25% पत्नियों को जाएगा. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ उनकी पत्नी को भी सैलरी देने का फैसला लिया था.  मैनेजमेंट ने अपने ऐसे कर्मचारियों की पत्नियों का डेटाबेस तैयार किया, जो नौकरीपेशा नहीं हैं. फिर उन्हें नियमित रूप से सैलरी देने का फैसला लिया गया.

इंजीनियर से बिजनेसमैन
मरीन इंजीनियर से बिजनेसमैन बने सोहन राय (Sohan Roy) ने कहा कि कंपनी की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर हम अपने स्टाफ और उनके परिवार के योगदान के लिए आभारी हैं, जिन्होंने हर हालत में हमारा समर्थन किया है. इसलिए हमने अपने कर्मचारियों के लिए 'सिल्वर जुबली गिफ्ट' का ऐलान किया है. 30 करोड़ की रकम स्टाफ के साथ-साथ उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों में भी बांटी जाएगी. बता दें कि मूल रूप से भारतीय सोहन रॉय की कंपनी का हेडक्वार्टर यूएई में है. कभी मरीन इंजीनियर रहे सोहन रॉय ने 1998 में एरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज की शुरुआत की. बिजनेस के साथ-साथ वो फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं. उनकी कंपनी में 2200 से अधिक कर्मचारी हैं और उनका कारोबार 25 देशों में फैला हुआ है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago