होम / ऐसा भी होता है / कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा ऐसा? कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक

कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा ऐसा? कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक

2019 में CVD (हृदय रोग) से 17.9 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई, जो सभी वैश्विक मौतों का 32 प्रतिशत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

न्यूयॉर्क: यदि आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो हो जाइए सावधान! क्योंकि एक शोध में ये बात सामने आई है कि जिनकी नींद पूरी नहीं होती, उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंकी बहुत ज्यादा रहती है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार, नींद का संबंध हृदय और मस्तिष्क से डायरेक्ट जुड़ा हुआ है. आपको बता दें कि हृदय रोग (CVD) विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण हैं.

85 प्रतिशत मौतें हार्ट अटैक के कारण
2019 में CVD (हृदय रोग) से 17.9 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई, जो सभी वैश्विक मौतों का 32 प्रतिशत है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इन मौतों में से 85 प्रतिशत मौतें हार्ट अटैक के कारण हुईं. मध्यम आय वाले देशों में लोग इसके सबसे अधिक शिकार होते हैं. शोध में यह स्पष्ट हुआ है कि बेहतर लाइफस्टाइल, अच्छी नींद और तनावरहित जीवन से इसपर 80 प्रतिशत तक काबू पाया जा सकता है.

मोटापा के भी शिकार होते हैं
AHA के अध्यक्ष डोनाल्ड एम लॉयड जोन्स ने कहा- "शोध में यह परिणाम साफ दिखा कि नींद स्वास्थ्य की सभी स्थितियों को प्रभावित करती है. जिनकी नींद पूरी नहीं होती, वो मोटापा के भी शिकार होते हैं. इसके अलावा टाइप 2 डायबिटीज से भी ग्रसित हो सकते हैं."

नींद पूरी करनी जरूरी
शोध में ये बात निकलकर सामने आई कि जो लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते, वे अधिक तनाव में रहते हैं और इस कारण हार्ट अटैक आने आशंका ज्यादा रहती है. इसलिए इससे बचने के लिए आपको अपनी नींद पूरी करनी जरूरी है. युवाओं में हार्ट अटैक बढ़ने का ये भी एक प्रमुख कारण है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago