होम / ऐसा भी होता है / Apple ने किया ब्लंडर, IPhone 15 किया था ऑर्डर शख्स को मिला एंड्राइड फोन!

Apple ने किया ब्लंडर, iPhone 15 किया था ऑर्डर शख्स को मिला एंड्राइड फोन!

शख्स ने Apple की वेबसाइट से iPhone 15 आर्डर किया लेकिन जब फोन उसके पास पहुंचा तो कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसे उम्मीद तक नहीं थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कभी-कभी कुछ वाकये ऐसे होते हैं जो हमें चौंकाकर रख देते हैं. हाल ही में ऐसी ही एक अजीबो-गरीब घटना ब्रिटेन से सामने आ रही है. आपने ऐसी बहुत सी घटनाएं सुनीं होंगी जिनमें लोग ई-कॉमर्स वेबसाइट से एप्पल (Apple) के स्मार्टफोन ऑर्डर करते हैं लेकिन उन्हें साबुन की टिकिया या फिर कोई और ही सामान मिलता है, लेकिन अगर कोई शख्स एप्पल की वेबसाइट से स्मार्टफोन ऑर्डर करे और उसे एप्पल का iPhone नहीं बल्कि एंड्राइड फोन मिले तो? 

iPhone 15 की जगह पहुंचा एंड्राइड फोन
आपको शायद ही इस बात का विश्वास हो क्योंकि हम दुनिया की सबसे टॉप स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट की बात कर रहे हैं. दरअसल हुआ यूं कि ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स ने हाल ही में एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 15 आर्डर किया था लेकिन जब इस शख्स के पास फोन की डिलीवरी पहुंची तो उस शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद उसे दूर-दूर तक नहीं थी. दरअसल इस शख्स को एप्पल का iPhone 15 तो नहीं मिला लेकिन iPhone 15 की शक्ल में छुपाया हुआ एक एंड्राइड फोन जरूर मिला.

iPhone 15 की नकल
फोन मंगाने वाले शख्स को अचानक ही तब इस फोन के बारे में शक होने लगा जब उसने इस स्मार्टफोन को डब्बे से बाहर निकालना शुरू किया. सबसे पहले तो स्मार्टफोन पर एक स्क्रीन प्रोटेक्टर लगा हुआ था. इसके बाद जांच में सामने आया कि किसी भी क्षेत्र में लाइट जल रही है. इसके साथ ही फोन को सेटअप करने की प्रक्रिया अपर भी शख्स को थोड़ा शक हुआ और आखिरकार जब कस्टमर ने फोन को स्विच ऑन किया तब उसका शक सही निकला और उसे पता चला कि उसे एप्पल का एक नकली फोन प्राप्त हुआ है. शख्स ने अपना यह अनुभव Reddit पर साझा किया है. 

मामले की पेंचीदा बातें
वैसे तो इस पूरे मामले में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो परेशान कर सकती हैं लेकिन इन सभी चीजों में सबसे प्रमुख बात ये है कि कस्टमर को प्राप्त हुआ फोन पूरी तरह से iPhone 15 जैसा दिखता है. इसके साथ ही एक अन्य चीज जो काफी परेशान कर सकती है वो ये है कि इस फोन को किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से नहीं, किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से नहीं बल्कि सीधा एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से मंगवाया गया था. इतना ही नहीं, इस नकली फोन में एप्पल के सारे आधिकारिक ऐप भी मौजूद थे.
 

यह भी पढ़ें: Ashneer Grover और परिवार ने इस्तेमाल किये नकली बिल? EoW की जांच में हुआ खुलासा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago