होम / ऐसा भी होता है / 5.2 लाख लीटर वॉटर यूज कर गईं ये हॉट एक्ट्रेस, इतने पानी का आखिर करती क्या हैं?

5.2 लाख लीटर वॉटर यूज कर गईं ये हॉट एक्ट्रेस, इतने पानी का आखिर करती क्या हैं?

मई से जून के बीच करीब 2000 ग्राहकों को जल विभाग की तरफ से नोटिस भेजा जा चुका है, जिसमें कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में बुरे हाल हैं. भीषण गर्मी, बिजली संकट और सूखे की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पानी की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने कई निर्देश जारी किए हैं. लोगों से कहा गया है कि पेड़-पौधों को कुछ समय के लिए पानी देना बंद कर दें. इसके अलावा, बारिश के दिनों में सिंचाई सिस्टम को भी बंद करने को कहा गया है, ताकि पानी बचाया जा सके. प्रशासन द्वारा पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. हालांकि, 'आम' से ज्यादा 'खास' लोग उसकी परेशानी बढ़ा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आलोचना 
LA टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि ऐसे वक्त में जब पूरा राज्य सूखे की चपेट में है. सरकार रिज़र्व वॉटर को बचाने की जद्दोजहद में लगी हुई है, कुछ सेलिब्रिटीज दिल खोलकर पानी की बर्बादी कर रहे हैं. विरजेन्स म्यूनिसिपल वॉटर डिस्ट्रिक्ट की तरफ से ऐसे सेलिब्रिटीज को नोटिस जारी किया गया है. इस खबर के आम होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग सेलिब्रिटीज को निशाना बना रहे हैं.

कार्दशियन बहनों का नाम
मई से जून के बीच करीब 2000 ग्राहकों को जल विभाग की तरफ से नोटिस भेजा जा चुका है, जिसमें कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं. किम कार्दशियन और उनकी बहन कर्टनी कार्दशियन ने भी जमकर पानी बर्बाद किया है. दोनों ने निर्धारित सीमा से 300,000 गैलन (करीब 5.26 लाख लीटर) अधिक पानी इस्तेमाल किया है. इस लिस्ट में एक्टर और कॉमेडियन केविन हार्ट का नाम भी शामिल है. Calabasas शहर में केविन की 26 एकड़ में फैली प्रॉपर्टी है. इस घर के लिए जो वॉटर लिमिट तय की गई है, जून में उससे कहीं ज्यादा पानी इस्तेमाल किया गया. इस दौरान करीब 117,000 गैलन पानी इस्तेमाल हुआ. बता दें कि एक गैलन में 4.54609 लीटर होते हैं.

सिल्वेस्टर स्टेलोन भी शामिल 
सूखे की चिंता भुलाकर पानी बर्बाद करने वालों में अपने लोकप्रिय एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन और उनकी पत्नी जेनिफर फ्लेविन भी शामिल हैं. दोनों Hidden Hills में 3 एकड़ में बने घर में रहते हैं. मई और जून में इस सेलेब्रिटी कपल ने दिल खोलकर पानी बर्बाद किया. मई में उनका वॉटर यूजेस तय सीमा से 195,000 गैलन ज्यादा हो गया और जून में 230,000 गैलन. हालांकि, अभिनेता ने इससे इनकार किया है. उनके वकील का दावा है कि जल विभाग द्वारा प्रदान किए गए आंकड़े गलत हैं.

इन्होने की सबसे ज्यादा बर्बादी
पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी Dwayne Wade और उनकी पत्नी गैब्रिएल यूनियन पानी की बर्बादी करने वालों में पहले नंबर पर हैं. दोनों ने मई में 489,000 गैलन पानी इस्तेमाल किया, जो निर्धारित लिमिट से कहीं ज्यादा है. हालांकि, जून में यह आंकड़ा 90,000 गैलन रहा. बवाल मचने पर दोनों में कहा कि वह पानी बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. उन्हें राज्य की स्थिति की जानकारी है. LA टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि अनुमान के मुताबिक, एक औसत व्यक्ति हर महीने लगभग 3,000 गैलन पानी इस्तेमाल करता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago