होम / ऐसा भी होता है / एम्स के डॉक्टर ने शादी के लिए मांगा 50 करोड़ का दहेज, सोशल मीडिया पर हुई खूब किरकिरी

एम्स के डॉक्टर ने शादी के लिए मांगा 50 करोड़ का दहेज, सोशल मीडिया पर हुई खूब किरकिरी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है. इस पोस्ट में एम्स के एक डॉक्टर द्वारा अपनी शादी के लिए दहेज में 50 करोड़ रुपये की मांग करने का दावा किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक ओर पढ़ा-लिखा समाज दहेज प्रथा के विरोध में खड़ा है, तो वहीं कुछ ऐसे भी पढ़े-लिखे लोग हैं, जो इसे बढ़ावा भी दे रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है. इस पोस्ट में किए गए दावे के अनुसार एम्स के एक डॉक्टर ने अपनी शादी के लिए दहेज में 50 करोड़ रुपये की मांग की है. वहीं, दहेज के पैसे जुटाने के लिए लड़की वाले अपनी पूरी कमाई दांव पर लगाने के लिए तैयार हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि लड़की खुद भी एक डॉक्टर है. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है. लोग डॉक्टर की समझदारी पर तो सवाल उठा ही रहे हैं. साथ ही लड़की के माता -पिता पर भी दहेज को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

पीड़िता की सहेली ने किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर डॉक्टर फीनिक्स (@inbetweenOTs) नाम के ट्विटर हैंडल वाली महिला यूजर ने दावा किया है कि उसकी सहेली से एम्स का एक टॉप रैकिंग यूरोलॉजिस्ट दहेज में 50 करोड़ रुपये मांगा रहा है. पोस्ट के अनुसार जिस लड़की से उसकी शादी की बात चली वह हैदराबाद में लिवर ट्रांसप्लांट एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर लड़के की इस मांग से लड़की बुरी तरह से टूट गई. उसका परिवार यह भारी-भरकम रकम जुटाने के लिए तमाम इंतजाम में लगा रहा. लड़का और लड़की दोनों तेलुगु परिवार से हैं. लड़की के परिवार वालों का तर्क है कि तेलुगु समुदाय में दहेज अनिवार्य है. पोस्ट करने वाली महिला ने लिखा है कि आखिर इतनी पढ़ाई-लिखाई, मैरिट और रैंक का क्या फायदा जब दहेज ही लेना है.

दहेज के लिए माता-पिता रिटारमेंट के पैसे भी दांव पर लगाने को तैयार
एक्स पर यह पोस्ट 28 अक्टूबर को दिन में सुबह पौने 11 बजे के करीब की गई है. इस पोस्ट को एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. दहेज की 50 करोड़ की मांग पूरी करने के लिए लड़की के माता-पिता ने रिटायरमेंट के पैसों को दांव पर लगाने का फैसला कर लिया था. इनका तर्क है कि शादी तेलुगू समुदाय में हो रही है तो दहेज देना होगा, जबकि इस फैसले से उनका भविष्य तो असुरक्षित होगा ही, साथ ही आगे उनकी छोटी बेटी के लिए भी मुश्किल होगी. 

यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट लिखकर की डॉक्टर की आलोचना
इस पोस्ट पर तमाम कमेंट्स आए हैं. इनमें लोगों ने पढ़े-लिखे लोगों द्वारा दहेज प्रथा को बढ़ावा देने पर आलोचना की है. पोस्ट पर कमेंट करने वालों ने दहेज मांगने वाले डॉक्टर को जमकर लानतें भेजी हैं. लोगों ने उसे लालची भी बताया है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा है कि इस मामले में लड़की और उसके माता-पिता को स्टैंड लेने की जरूरत है. इनका तर्क है कि लड़की खुद पढ़ी-लिखी है और नौकरी कर रही है. वह अपनी जिंदगी बहुत अच्छे से बिता सकती है और खुद की पहचान बना सकती है. एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शर्मनाक है. मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतने बेशरम ढंग से पैसे कैसे मांग लेते हैं.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

26 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

51 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago