होम / ऐसा भी होता है / प्लांट-बेस्ड और वीगन डाइट के फायदे हैं भरपूर, क्या आप जानते हैं?

प्लांट-बेस्ड और वीगन डाइट के फायदे हैं भरपूर, क्या आप जानते हैं?

वीगन डाइट अत्यधिक पौष्टिक हो सकती है और कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने की आशंका को भी कम कर देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आपने प्लांट-बेस्ड या वीगन डाइट के बारे में तो सुना होगा. अपनी हेल्थ को लेकर सजग रहने वाले ज़्यादातर लोग तेजी से इन्हें अपना रहे हैं. वीगन या प्लांट-बेस्ड डाइट में मांस, डेयरी और अंडे सहित सभी एनिमल प्रोडक्ट शामिल नहीं होते. यदि लगन से पालन किया जाए, तो वीगन डाइट अत्यधिक पौष्टिक हो सकती है और कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने की आशंका को भी कम कर देती है. इतना ही नहीं, इस डाइट से वजन संतुलित करने में भी मदद मिलती है.

Saturated Fats रहता है कम

वीगन आहार में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है और संतृप्त वसा यानी कि saturated fats कम होता है. कई रिसर्च ने साबित किया है कि इस प्रकार का आहार हार्ट की सेहत को बेहतर बना सकता है, कैंसर से रक्षा कर सकता है और टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम कर सकता है.

वीगन और Vegetarian में हैं फर्क

प्लांट-बेस्ड डाइट में फल, सब्जियां, बीन्स, नट्स और सीड्स आदि शामिल हैं. प्लांट-बेस्ड फूड से आवश्यक विटामिन, खनिज, स्वस्थ वसा और प्रोटीन की एक विस्तृत श्रृंखला मिलती है. वीगन और शाकाहार अक्सर पर्यायवाची समझे जाते हैं, लेकिन दोनों बहुत अलग हैं. शाकाहारी लोग मांस नहीं खाते लेकिन डेयरी उत्पाद, अंडे खाते हैं. दूसरी ओर, वीगन डाइट का पालन करने वाले उन सभी उत्पादों को अपनी लाइफ से दूर कर देते हैं, जिनमें एनिमल-बेस्ड इन्ग्रेडिएन्ट शामिल होते हैं. अब, हमें यह समझने की जरूरत है कि लोग वीगन डाइट क्यों अपनाते हैं? इस प्रश्न का बेहद सरल उत्तर है, और वो ये कि वीगन डाइट आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान कर सकती है और पशु-आधारित आहार से जुड़े जोखिमों को भी समाप्त कर सकती है.

इसी तरह, प्लांट-बेस्ड डाइट के भी कई हेल्थ बेनिफिट हैं:

हार्ट की अच्छी सेहत

कई रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि प्लांट-बेस्ड डाइट के पर्याप्त सेवन से वयस्कों में हृदय रोग और मृत्यु के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है. एनीमल प्रोडक्ट्स संतृप्त वसा का स्रोत होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाते हुए दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को बढ़ाते हैं. दूसरी ओर, प्लांट-बेस्ड फूड फाइबर से भरपूर होता है और कैलोरी में कम, जिससे मोटापे के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है.

कैंसर का खतरा कम

अध्ययनों से पता चला है कि प्लांट-बेस्ड फूड से कैंसर के खतरे को 15% तक कम करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि ये फूड फाइबर, विटामिन और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होता है.

टाइप-2 मधुमेह का जोखिम कम

यह भी साबित हो चुका है कि प्लांट-बेस्ड फूड जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और फलियां शामिल हैं, टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम करता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago