होम / ऐसा भी होता है / एक शख्स को अपने घर में मिले 30 साल पुराने रिलायंस के शेयर्स, अब हो गए मालामाल!

एक शख्स को अपने घर में मिले 30 साल पुराने रिलायंस के शेयर्स, अब हो गए मालामाल!

चंडीगढ़ के रहने वाले रतन ढिल्लों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. एक दिन वह घर की साफ-सफाई कर रहे थे. उसी दौरान उन्हें साल 1998 में खरीदा गया रिलायंस के 30 शेयरों का सर्टिफिकेट मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कभी-कभी किस्मत दरवाजे पर दस्तक देती है, लेकिन पहचानने के लिए सही नजर चाहिए, ऐसा ही कुछ हुआ रतन ढिल्लों के साथ, जिन्हें अपने घर में एक पुराने कागजात मिले, और जब उन्होंने इन्हें समझने की कोशिश की, तो पता चला कि यह 30 साल पुराने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर हैं. शुरुआत में यह सिर्फ एक कागज का टुकड़ा लगा, लेकिन जब एक्सपर्ट्स से सलाह ली, तो पता चला कि यह 30 साल पुरानी एक बड़ी इन्वेस्टमेंट डील थी, जिसकी कीमत अब लाखों में पहुंच चुकी है.

क्या है पूरा मामला?

रतन ढिल्लों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दस्तावेज शेयर किए और लोगों से पूछा कि क्या ये शेयर अब भी उनके पास हैं. उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने 1987 में 20 और 1992 में 10, यानी कुल 30 शेयर खरीदे थे. उस वक्त शेयर की कीमत सिर्फ 10 रुपये प्रति शेयर थी. अब सवाल यह था कि तीन दशक बाद इन शेयरों की कीमत कितनी होगी?

30 साल पुराने शेयर से जबरदस्त कमाई!

शेयर बाजार के जानकारों ने गणना की तो पता चला कि RIL के शेयरों में तीन बार स्प्लिट (Split) और दो बार बोनस जारी किए गए. इस प्रक्रिया के कारण अब इन 30 शेयरों की संख्या बढ़कर लगभग 960 हो गई. अगर आज के शेयर प्राइस (लगभग ₹1238 प्रति शेयर) से गणना करें, तो इनकी कुल कीमत 11.88 लाख रुपये हो चुकी है. यानी 30 साल पहले ₹300 में खरीदे गए शेयर आज ₹11.88 लाख में बदल गए.

सोशल मीडिया पर खबर हुई वायरल

जैसे ही रतन ढिल्लों ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा, "भाई, आपकी तो मौज हो गई. ऐसे ही एक और यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा, "अब घर के हर कोने को अच्छे से खंगालो, MRF के शेयर भी मिल सकते हैं!" एक अन्य ने मजे लेते हुए लिखा, "रातों-रात लखपति बन गए, पार्टी कब दे रहे हो?"

अब आगे क्या? कैसे मिलेगी ये रकम?

इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, जहां किसी के दादा या पिता ने शेयर खरीदे थे, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी. घर की सफाई या किसी पुराने दस्तावेज को खोजने के दौरान ऐसे कागज मिल जाते हैं, जो लोगों को कई सालों बाद अमीर बना देते हैं. अगर आपके पास भी पुराने फिजिकल शेयर्स हैं, तो उन्हें तुरंत डिजिटल फॉर्म में ट्रांसफर करवाएं. इसके लिए सबसे पहले शेयर होल्डर के नाम के दस्तावेज जमा करने होंगे. शेयर को Demat Account में ट्रांसफर करवाना होगा. एक बार Demat Account में आने के बाद, इन्हें आसानी से बेचा जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago