होम / ऐसा भी होता है / मोबाइल फोन के लिए बहाया था 41 लाख लीटर पानी, सिर्फ इतना लगा जुर्माना!

मोबाइल फोन के लिए बहाया था 41 लाख लीटर पानी, सिर्फ इतना लगा जुर्माना!

छत्तीसगढ़ राज्य के जल संसाधन विभाग ने भी सख्त कार्यवाही करते हुए राजेश विश्वास पर जुर्माना लगा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामना आया था. छत्तीसगढ़ के पंखाजूर नामक इलाके में पोस्टेड एक फ़ूड इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन जलाशय में जा गिरा और अधिकारी पर आरोप है कि फोन खोजने के लिए उसने जलाशय में मौजूद 41 लाख लीटर पानी को बहा दिया. अब सरकार द्वारा अधिकारी पर जुर्माना लगाया गया है.

क्या है पूरा मामला?
इस अधिकारी का नाम राजेश विश्वास है और इन्हें पंखाजूर क्षेत्र के कांकेर जिले में पोस्ट किया गया था. राजेश विश्वास 21 मई को अपने दोस्तों के साथ जलाशय घूमने गए थे और सेल्फी लेने के दौरान उनका फोन जलाशय में जा गिरा. उनपर आरोप है कि ऐसा होने के बाद उन्होंने गांव वालों को बुलावाकर डीजल पंप मंगवाए और जलाशय को खाली करवाना शुरू कर दिया. आखिरकार 25 मई को जलाशय में उनका फोन मिला और तब तक 41 लाख लीटर पानी बहाया जा चुका था. 

पहले हो चुके हैं सस्पेंड 
अगले दिन जब यह मामला जिला अधिकारी प्रियंका शुक्ला के सामने आया तो उन्होंने इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा और रिपोर्ट की जांच करने के बाद राजेश विश्वास को सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद जिला अधिकारी ने जल संसाधन विभाग के सब-डिविजनल अधिकारी RC धीवर को उनके सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया. RC धीवर पर आरोप है कि उन्होंने ही मौखिक रूप से जलाशय से पानी बहाने की अनुमति दी थी.

इतना लगा जुर्माना
अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ राज्य के जल संसाधन विभाग ने भी कार्यवाही करते हुए राजेश विश्वास पर जुर्माना लगा दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को मामले की जानकारी मिलने के बाद ही सस्पेंड कर दिया गया था. राजेश विश्वास को लिखे पत्र में जल संसाधन विभाग ने कहा है कि उन्होंने बिना उचित संस्था से अनुमति लिए ही जलाशय का पानी बहा दिया और इसीलिए उन पर 10.50 रुपये प्रति क्यूबिक लीटर के हिसाब से 43,092 रुपयों का जुर्माना लगाया गया है. इतना ही नहीं अनुमति के बिना पानी बहाने के लिए उन पर 10,000 रुपये की पेनल्टी भी लगाई गई है.
 

यह भी पढ़ें:  ITR 1,2,3,4, आपको कौन सा करना है फाइल ?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago