होम / ऐसा भी होता है / रक्षाबंधन स्पेशल: आपने कभी देखा है गोल्ड का घेवर? जानिए 1 पीस की कितनी है कीमत?

रक्षाबंधन स्पेशल: आपने कभी देखा है गोल्ड का घेवर? जानिए 1 पीस की कितनी है कीमत?

आपके मन में एक ही पल में तरह-तरह की जिज्ञासाएं सामने आ जाएंगी कि आखिर इस मिठाई में ऐसा क्या है और इसका स्वाद कैसा होगा जो इतनी कीमत है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का पर्व है. एक धागे के बंधन से बंधा यह पर्व हम सभी के लिए बहुत खास होता है. आगरा सहित पूरे ब्रज में तो यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और यहां की सबसे बड़ी खास बात है रक्षाबंधन की स्पेशल मिठाई घेवर. इस बार 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा, इसको लेकर आगरा में अभी से मिठाइयों की दुकानों पर आपको घेवर की खुशबू और टेस्ट मिल जाएगा.

घेवर की कीमत
घेवर की कीमत के बारे में भी आप जानते होंगे. हजार से दो हजार रुपये किलो तक के घेवर के बारे में आपने सुना भी होगा और उनका स्वाद भी लिया होगा लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि घेवर की कीमत 25 हजार रुपये किलो है, तो ये सुनकर आप निश्चित ही चौंक जाएंगे. आपके मन में एक ही पल में तरह-तरह की जिज्ञासाएं सामने आ जाएंगी कि आखिर इस मिठाई में ऐसा क्या है और इसका स्वाद कैसा होगा जिससे कि इसकी कीमत 25 हजार रुपये किलो है.

24 कैरेट सोने से तैयार हुआ यह घेवर
आगरा में इस बार रक्षाबंधन पर 25 हजार रुपये किलो वाला घेवर कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है. आगरा के नेहरू नगर पर स्थित ब्रज रसायनम पर 25 हजार रुपये किलो वाला घेवर इस समय कस्टमर्स के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ब्रज रसायनम के मालिक तुषार गुप्ता का कहना है कि आगरा में घेवर खाने के शौकीनों के लिए हमने कुछ नया और आकर्षित करने वाला किया है. इस घेवर की खासियत ये है कि इसे 24 कैरेट के सोने की परतें लगाई गई हैं. सोने के घेवर के अलावा इस बार लोगों को चिलगोजा के घेवर का टेस्ट भी मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस केवल को बनाते हुए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी पूरा ध्यान रखा गया है.

इस राखी यह घेवर होगा अद्भुत गिफ्ट
जैसे ही गोल्ड घेवर की जानकारी शहर के लोगों को हुई तो ब्रज रसायनम की दुकान पर ग्राहकों का जमावड़ा लग रहा है. गोल्ड घेवर लेने आई ग्राहक महक कहती हैं कि सावन के महीने में घेवर की डिमांड होती है. लेकिन जब हमने सुना गोल्ड का घेवर बनाया गया है, तो हम खरीदने चले आए. 25 हजार रुपए किलो रेट तो ज्यादा है, इसलिए हमने इसका एक पीस लिया है, जो कि एक हजार रुपए का पड़ा है. यह घेवर राखी पर भाइयों के लिए अद्भुत गिफ्ट है.

VIDEO


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago