✕

होम / यूटिलिटी / Zerodha में आई तकनीकी खराबी, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती!

Zerodha में आई तकनीकी खराबी, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती!

कुछ यूजर्स ने यह शिकायत भी की कि वह अपने अकाउंट से संबंधित डिटेल्स भी नहीं देख पा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा (Zerodha) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज सुबह के शुरुआती करोबार के दौरान जेरोधा में एक तकनीकी ग्लिच देखने को मिला जिसकी वजह से यूजर्स को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई यूजर्स को इस ग्लिच की बदौलत नुकसान भी उठाना पड़ा. यूजर्स ने इस परेशानी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके जानकारी दी है. 

Zerodha ने फायदे को नुकसान में बदला
अधिकतर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए बताया कि ना तो वो अपनी होल्डिंग्स को देख पा रहे हैं और न ही अपने द्वारा किये गए ट्रेड की उन्हें जानकारी मिल पा रही है. साथ ही कुछ यूजर्स ने यह शिकायत भी की कि वह अपने अकाउंट से संबंधित डिटेल्स भी नहीं देख पा रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर साझा की अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘ये क्या हो रहा है? सभी ऑर्डर्स को लॉक करने के बाद पोजीशन क्लोज करने का विकल्प ही नहीं मिल रहा है. एक अन्य यूजर ने पोजीशन को क्लोज न कर पाने की शिकायत करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा ‘जेरोधा (Zerodha), मेरे प्रोफिटेबल ट्रेड को नुकसान में बदलने के लिए शुक्रिया... आप लोग हमेशा टेक की बातें करते हैं, कहां है आपका टेक?

Zerodha ने क्या कहा?
सूत्रों की मानें तो सुबह ट्रेडिंग की शुरुआत होते ही कंपनी की वेबसाइट पर मोबाइल ब्रोकरेज से संबंधित मामलों को लेकर रिपोर्टिंग की गई थी. इस मामले पर जेरोधा (Zerodha) ने एक बयान जारी कर कहा कि एक कनेक्टिविटी से संबंधित समस्या की वजह से प्लेटफॉर्म को इस समस्या का सामना करना पड़ा था और इस समस्या की वजह से ही यूजर्स को अपने ऑर्डर प्लेस करने में लगातार एक बाद एक कई समस्याओं का सामना करना पड़ा. हमें असुविधा के लिए खेद है. 

Zerodha के साथ पहले भी हुआ है ये हादसा
अगर आप सोच रहे हैं कि जेरोधा (Zerodha) के साथ ऐसा पहली बार हुआ है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग महीने भर पहले भी जेरोधा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था. तब BJP द्वारा विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने की वजह से शेयर मार्केट में काफी तेजी देखने को मिल रही थी और Zerodha में आये इस टेक्निकल ग्लिच की वजह से यूजर्स शेयर मार्केट में आई इस तेजी का फायदा नहीं उठा पाए थे.
 

यह भी पढ़ें: सुधा मूर्ति ने क्‍यों कहा, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago