✕

होम / यूटिलिटी / सस्ते में सोना: Sovereign Gold Bond में आज से कर सकेंगे निवेश; जानें हर डिटेल 

सस्ते में सोना: Sovereign Gold Bond में आज से कर सकेंगे निवेश; जानें हर डिटेल 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश किया जा सकता है. ऑनलाइन या डिजिटल रूप से खरीदने पर कुछ छूट भी मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप सोने में निवेश (Gold Investment) करना चाहते हैं, तो सरकार आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है. सरकार आपको आज से सस्ती दरों पर सोने की खरीद का सुनहरा मौका दे रही है. आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के जरिए घर बैठे-बैठे सस्ता सोना खरीद सकते है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने गोल्ड बॉन्ड की कीमत 6199 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित की है. बॉन्ड की बिक्री 18 से 22 दिसंबर तक चलेगी. बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए गोल्ड बॉन्ड की यह तीसरी सीरीज है. जबकि अगली सीरीज 12-16 फरवरी को जारी होगी.

कितनी है छूट, कहां से खरीदें?
आरबीआई की तरफ से बताया गया है कि SGB का मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के साधारण औसत के आधार पर 6199 रुपए प्रति ग्राम है. ऑनलाइन या डिजिटल Gold Bond खरीदने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट दी जाएगी. इस लिहाज से निवेशकों के लिए बॉन्ड की कीमत 6149 रुपए पड़ेगी. गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं. ऑफलाइन के लिए आपको नामित बैंक शाखाओं में जाकर फार्म भरना होगा और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. आप शेड्यूल कमर्शियल बैंकों (पेमेंट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) और नामित डाकघरों से Gold Bond खरीद सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन निवेश RBI और अन्य बैंकों की वेबसाइट से किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - सप्ताह के पहले दिन इन शेयरों में निवेश से मिल सकती है 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग!

क्या है ब्याज और लॉक-इन पीरियड? 
गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना अनिवार्य है. यानी आपको 6199 रुपए का निवेश करना होगा. कोई भी व्यक्ति एक बार में अधिकतम 400 ग्राम तक ही खरीद सकता है. रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की तरफ से जारी किए जाने वाले इस बॉन्ड के लिए एक वित्त वर्ष के लिए अधिकतम चार किलोग्राम सीमा की सीमा निर्धारित की गई है. कुछ संस्थाओं के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम तक है. RBI इनकी बिक्री के लिए चुनिंदा बैंकों, पोस्ट आफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन, स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE को अधिकृत किया हुआ है. स्टॉक एक्सचेंज के जरिए बॉन्ड खरीदने के लिए आपके पास डीमैट खाता होना चाहिए. सरकारी गोल्ड बॉन्ड पर 2.5 प्रतिशत की सालाना दर से ब्याज मिलता है. वहीं, एसजीबी का लॉक इन पीरियड 8 साल का है, लेकिन 5वें साल में इससे एग्जिट भी किया जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago