✕

होम / यूटिलिटी / मानसून के सीजन में महंगाई का मौसम, अब ATM से पैसा निकालना भी होगा महंगा!

मानसून के सीजन में महंगाई का मौसम, अब ATM से पैसा निकालना भी होगा महंगा!

निर्धारित फ्री लेनदेन की सीमा पूरी होने या दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालने पर ज्यादा जेब ढीली हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगता है मानसून के सीजन में महंगाई का मौसम आ गया है. प्याज-टमाटर और आटे के बाद अब ATM से पैसा निकालना भी महंगा होने वाला है. एक रिपोर्ट के अनुसार, एटीएम से निर्धारित फ्री लिमिट के बाद पैसे निकालने पर ज्यादा चार्ज देने पड़ सकते हैं. दरअसल, देश के एटीएम ऑपरेटरों ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से इस संबंध में गुहार लगाई है. उनका कहना है कि अब एटीएम ऑपरेटर इंटरचेंज चार्ज में बढ़ोतरी का समय आ गया है.  

23 रुपए करने की मांग
एटीएम उद्योग परिसंघ (CATMI) की मांग है कि इंटरचेंज फीस को बढ़ाकर अधिकतम 23 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन किया जाए, ताकि व्यवसाय के लिए अधिक फंडिंग सुनिश्चित करने में मदद मिले. एटीएम मेकर एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी निदेशक स्टेनली जॉनसन का कहना है कि इंटरचेंज चार्ज में दो साल पहले बढ़ोत्तरी हुई थी. हमने इस संबध में RBI से संपर्क किया है लगता है कि केंद्रीय बैंक हमारी मांग का समर्थन करता है. CATMI ने चार्ज को 21 रुपए करने का अनुरोध किया है. वहीं, कुछ अन्य एटीएम मेकर्स ने 23 रुपए करवाना चाहते हैं.

अभी कितना है चार्ज?
इंटरचेंज चार्ज में वृद्धि का निर्णय एनपीसीआई द्वारा लिया जाएगा, क्योंकि दर उसके द्वारा ही तय की जाती हैं. हालांकि, इसमें RBI की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. साल 2021 में एटीएम ट्रांजेक्शन पर इंटरचेंज चार्ज 15 रुपए से बढ़ाकर 17 रुपए किया गया था. बता दें कि एटीएम इंटरचेंज वह चार्ज है जो कार्ड जारीकर्ता बैंक की तरफ से उस बैंक को दिया जाता है, जहां कार्ड का इस्तेमाल नकद निकालने के लिए होता है. यदि इंटरचेंज चार्ज में बढ़ोत्तरी होती है, तो तय सीमा से अधिक या दूसरे बैंकों के ATM से पैसा निकालना महंगा हो जाएगा. वर्तमान व्यवस्था के तहत सेविंग अकाउंट होल्डर के लिए एक महीने में न्यूनतम पांच ट्रांजेक्शन फ्री हैं. कुछ बैंकों में यह संख्या केवल तीन है.

प्याज भी निकाल रही आंसू
उधर, प्याज के दाम भी बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र के लासलगांव मंडी में प्याज के होलेसेल दामों में 30 से 50 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. कीमतों में तेजी की वजह डिमांड और सप्लाई के बीच बढ़ते अंतर को बताया जा रहा है. लासलगांव मंडी में मंगलवार को प्याज की औसतन कीमत 2130 रुपए प्रति क्विंटल थी और 15 जून तक कीमतें बढ़कर 2250 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच सकती हैं. मंडियों में प्याज की आवक घटने की वजह से इसकी कीमतें प्रभावित हो रही हैं. पहले 12 से 15,000 क्विंटल प्याज रोजाना लासलगांव मंडी में आता था, जो अब घटकर 6000 क्विंटल तक रह गया है. वहीं, प्याज के साथ ही टमाटर और आलू की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. तेज गर्मी और बे-मौसम बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसकी वजह से सप्लाई प्रभावित हुई है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago