✕

होम / यूटिलिटी / आखिरी तारिख पर नहीं जमा करवा पाए ₹2000 के नोट? RBI ने बताया ये समाधान!

आखिरी तारिख पर नहीं जमा करवा पाए ₹2000 के नोट? RBI ने बताया ये समाधान!

आज 2000 के नोटों को जमा करवाने का अंतिम दिन है और बहुत से लोगों के मन में कुछ सवाल घूम रहे होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आपके पास भी 2000 रुपए के नोट (₹2000 Notes) पड़े हैं और आप उन्हें बदलवाने के बारे में विचार कर रहे हैं लेकिन आपको समय नहीं लग पा रहा है? अगर हां तो यह खबर आपके काम की है. इस साल मई के महीने में भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने जानकारी देते हुए बताया था कि 2000 के नोटों को बैन किया जाएगा और इन्हें जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई थी.

अब आगे क्या?
इसके बाद हाल ही में 29 सितंबर को भारत के केंद्रीय बैंक ने फैसला लिया कि 2000 रुपए के नोटों को बदले जाने की अंतिम तिथि को 07 अक्टूबर यानी आज तक तक बढ़ा दिया जाएगा. (₹2000 Notes) आज 2000 के नोटों को जमा करवाने का अंतिम दिन है और बहुत से लोगों के मन में कुछ सवाल घर कर रहे होंगे कि अगर आज वह नोट जमा नहीं करवाते हैं तो फिर आगे क्या होगा? क्या उनके पास 2000 का नोट सिर्फ एक कागज का टुकडा भर रह जायेगा? क्या उनके खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही की जायेगी? तो आइये इन सवालों के जवाब पर एक बार नजर डालते हैं. 

कानूनी रूप से मान्य रहेंगे ₹2000 Notes
RBI ने जब 2000 के नोटों (₹2000 Notes) को बदलने की अंतिम तारिख को आगे बढ़ाया था तभी केंद्रीय बैंक द्वारा यह भी कहा गया था कि 7 अक्टूबर के बाद भी 2000 के नोट कानूनी रूप से वैध रहेंगे. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने घोषणा करते हुए बताया था कि बैंकों से निकाले गए 2000 के कुल नोटों में से 87% नोट जमा के रूप में बैंक के पास वापस भी आ गये हैं जबकि बाकी के नोटों को बदला जा चुका है. इसके साथ ही गवर्नर ने यह जानकारी भी दी थी कि 12,000 करोड़ की कीमत वाले 2000 रुपए के नोटों का आना अभी शेष रह गया है. 

इस तरह जमा करवाएं ₹2000 Notes
गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा दी गई इस जानकारी के अनुसार 2,000 रुपए के कुल नोटों (₹2000 Notes) की संख्या में से 96% नोट वापस बैंकिंग व्यवस्था में आ चुके हैं और केवल 4% नोट ही शेष रह गये हैं. 7 तारिख के बाद भी अगर 2000 के नोटों को जमा करवाना चाहते हैं तो आप RBI द्वारा खोले गए 19 केंद्रों में नोट जमा करवा सकते हैं या फिर भारतीय पोस्ट के माध्यम से RBI के करेंसी वेरिफिकेशन एवं प्रोसेसिंग ब्रांच में नोट भेजकर भी आप 2000 रूपए के नोट जमा करवा सकते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: Gaming कंपनियों के साथ खड़ी होगी AAP? Tax Notice वापस लेने की करेंगे मांग!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago