✕

होम / यूटिलिटी / क्या घट रहे सोने के दामों में Budget बाद आ सकती है और गिरावट?

क्या घट रहे सोने के दामों में Budget बाद आ सकती है और गिरावट?

सोनेक-चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है. माना जा रहा है कि बजट बाद इसमें और कमी आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार गिरावट का रुख है. आज यानी 27 जून को भी सोने के भाव में नरमी आई है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत अब 71,990 रुपए हो गई है. इसी तरह, चांदी की कीमत घटकर 90666 रुपए प्रति किलो से 86761 रुपए पर आ गई है. सोने और चांदी की कीमतों में कुछ वक्त पहले तक उफान देखने को मिल रहा था, लेकिन अब इनमें नरमी का रुख है. 

इस वजह से आई नरमी 
सोने को निवेश का बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है, तो क्या यह गिरावट इस पर दांव लगाने का सही मौका है? एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा. गोल्ड के दाम कुछ और नीचे आ सकते हैं. दरअसल, सोने की वैश्विक मांग में कमी आई है. पड़ोसी चीन ने सोने की खरीदारी बहुत कम कर दी है. चाइनीज सेंट्रल अपने गोल्ड रिजर्व में फिलहाल बढ़ोत्तरी नहीं कर रहा है. चीन में भारी डिमांड के चलते सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे थे, अब जब वहां से मांग कम हो गई है तो उनमें नरमी आ रही है. इसके अलावा, बजट में इंपोर्ट ड्यूटी पर कोई घोषणा हो सकती है, जिसके बाद सोना सस्ता हो सकता है.

Budget में यह घोषणा संभव
माना जा रहा है कि अगले महीने जुलाई में पेश होने वाले बजट में सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में 5% तक की कटौती की जा सकती है. सरकार इसे 15% की मौजूदा स्तर से कुछ नीचे लाने पर गंभीर है. जानकारों का कहना है कि यदि बजट में यह प्रावधान किया जाता है, तो सोने-चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, सरकार बजट में पुराने सोने को बेचते समय ग्राहक को जीएसटी में कुछ इंसेंटिव का ऐलान भी कर सकती है. बता दें कि सोने पर आयात शुल्क बढ़ने के चलते सोने की तस्करी के मामलों में तेजी आई है. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,658 किलोग्राम सोना जब्त किया था, जो एक साल पहले की तुलना में करीब 35% ज्यादा है.  

कौन तय करता है Gold Price?
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि सोने के दाम कौन तय करता है. दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा सोने की कीमत तय की जाती है. वह यूएस डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है. यह कीमत बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए एक वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है. भारत में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य लागू टैक्स को जोड़कर यह तय करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा.

Bharat यहां से करता है इम्पोर्ट
भारत के लिए स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है. यहां से हमारे कुल गोल्ड आयात की हिस्सेदारी करीब 41 प्रतिशत है. इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात से भारत लगभग 13 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका से करीब 10 प्रतिशत सोना आयात करता है. भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Gold कंज्यूमर है. देश में सोने का आयात मुख्य रूप से ज्वैलरी इंडस्ट्री की मांग पूरी करने के लिए किया जाता है. देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत से ज्यादा की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago