✕

होम / यूटिलिटी / कौन हैं 41 मजदूरों को बचाने वाले आर्नोल्‍ड डिक्‍स , जानिए और क्‍या है उनकी खासियत?

कौन हैं 41 मजदूरों को बचाने वाले आर्नोल्‍ड डिक्‍स , जानिए और क्‍या है उनकी खासियत?

इस ऑपरेशन को लीड करने वाले अर्नोल्‍ड डिक्‍स को इस काम को करने का तीन दशक से भी लंबा अनुभव है. उन्‍हें इस क्षेत्र में कई उल्‍लेखनीय काम करने के लिए कई अवॉर्ड भी दिए जा चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी में सिलक्‍यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के बाहर आने के बाद सभी लोग बेहद खुश हैं. पूरे 17 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में वैसे तो कई मोड़ आए लेकिन इस ऑपरेशन में ज्‍यादा उम्‍मीदें तब जगी जब विदेशी एक्‍सपर्ट भी जुट गए. इस ऑपरेशन को हेड करने वाले आर्नोल्‍ड डिच की कुशल रणनीति का ही कमाल है कि आखिरकार हमारे सभी मजदूर सुरक्षित रूप से बाहर आ गए. क्‍या आप जानते हैं कि आखिर ऑर्नोल्‍ड डिच हैं कौन? आज हम आपको उन्‍हीं के बारे में विस्‍तार से बताने जा रहे हैं. 

आखिर कौन हैं अर्नोल्‍ड डिक्‍स?
अर्नोल्‍ड डिक्‍स इंटरनेशनल टनलिंग और अंडरग्राउंड स्‍पेस एसोसिएशन के प्रमुख हैं. उन्‍हें उनके कामों के लिए 2011में एलन नेलंड अवॅार्ड से भी नवाजा जा चुका है. सुरंगों में फायर सेफ्टी बढ़ाने के उपायों को बढ़ाने के लिए उन्‍हें ये अवॉर्ड दिए गए हैं. 2022 में उन्‍हें कमिटी सर्विस अवॉर्ड से भी सम्‍मानित किया जा चुका है. ये अवॉर्ड उन्‍हें सुरंगों की सुरक्षा और कोड मानक स्‍थापित करने के लिए दिया गया था. 

मिशन के बाद क्‍या बोले डिक्‍स ? 
इस मिशन के पूरा होने के बाद अर्नोल्‍ड डिक्‍स ने कहा कि इस ऑपरेशन को पूरा करने वाली टीम में भारत के श्रेष्‍ठ इंजीनियर, सेना के अधिकारी, शामिल रहे. उन्‍होंने कहा कि मैं ऐसी टीम का हिस्‍सा बनकर अपने आप को बेहद सौभाग्‍यशाली महसूस कर रहा हूं. अर्नोल्‍ड डिक्‍स की इस मिशन के पूरा होने के बाद जहां पूरे देश में तारीफ हो रही है वहीं दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्‍बाजेन ने भी डिक्‍स की तारीफ की है. 

क्‍या खासियत है डिक्‍स की? 
अर्नोल्‍ड डिक्‍स के पास इस क्षेत्र में काम करने का तीन दशक का अनुभव है. प्रोफेसर अर्नोल्‍ड डिक्‍स को मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में बड़ा अनुभव है. डिक्‍स ब्रिटिश इंस्‍टीटयूट ऑफ इंवेस्टिगेटर में वकील भी हैं. मंगलवार को जब बाबा बौखनाथ की पूजा अर्चना हो रही थी उस वक्‍त उन्‍होंने भी उस पूजा अर्चना में भाग लिया था. उन्‍हें कई बार सुरंग में अंदर जाने से लेकर बाहर आने के बाद बाबा बौखनाथ की पूजा अर्चना करते हुए देखा जा सकता था. 

 

ये भी पढें : TATA Motors के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago