होम / यूटिलिटी / Zero Calorie Rice: शुगर और BP के पेशेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प, भारत में शुरू हुई खेती!

Zero Calorie Rice: शुगर और BP के पेशेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प, भारत में शुरू हुई खेती!

Zero Calorie Rice के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते और कमाल ये है कि जीरो कैलरी चावल का आविष्कार नया बिलकुल नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चावल में शुगर होता है, साथ ही इसे खाने से वजन बढ़ता है और इसीलिए शुगर या फिर बीपी के पेशेंट्स को चावल न खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि चावल का एक ऐसा प्रकार भी है जिसमें न तो शुगर होती है और न ही कैलरी होती, तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा. ऐसे ही चावलों को जीरो कैलरी चावल (Zero Calorie Rice) कहा जाता है. 

भारत में Zero Calorie Rice की खेती
जीरो कैलरी चावल (Zero Calorie Rice) के बारे में अभी भी बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते और कमाल की बात ये है कि जीरो कैलरी चावल का आविष्कार नया तो बिलकुल भी नहीं है. हाल ही एमिन भारत में जीरो कैलरी चावल की खेती भी शुरू की जा चुकी है. आपको बता दें कि जीरो कैलरी चावलों की खेती का सिलसिला भी वहीँ से शुरू हुआ है जहां इससे पहले काला आलू और रेड राइस की खेती की जा चुकी है. हम बिहार के गया जिले की बात कर रहे हैं. बिहार के गया में मौजूद आमस क्षेत्र के हरिहरपुर नाम के गांव में लगभग 2 एकड़ के क्षेत्र में जीरो कैलरी  चावलों की खेती की जा रही है. 

पूरी तरह Organic खेती
यहां जीरो कैलरी चावल (Zero Calorie Rice) की खेती डॉक्टर अनिल कुमार के द्वारा की जा रही है जो पेशे से आयुष डॉक्टर भी हैं और उन्होंने अपने खेतों में जैविक या फिर रासायनिक, किसी भी प्रकार के उर्वरक का छिड़काव नहीं किया है. अब आप सोच रहे होंगे कि बिना उर्वरक के फसल पर गलत प्रभाव पड़ा होगा और उससे उपज भी कम हो गई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल उन्होंने जीरो कैलरी चावलों की खेती मछली पालन वाले एक तालाब में की है. आपको बता दें कि मछली पालन के दौरान तालाब के पानी में दवाएं डाली जाती हैं और इनसे पानी का अमोनिया बढ़ जाता है जिसकी वजह से उपज पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है. 

कहां से शुरू हुई खेती?
जीरो कैलरी चावल (Zero Calorie Rice) पूरी तरह से वेज होते हैं और इनमें शुगर और कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है जिसकी वजह से वजन कम करने की चाहता रखने वाले, शुगर और बीपी के पेशेंट्स के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होते हैं. जीरो कैलरी चावलों की खेती की शुरुआत दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्रों से मानी जाती है और यह दिखने में थोड़े पारदर्शी होते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: Delhi Air Quality: प्रदूषण से लड़ने के लिए एक बार फिर हुई Odd-Even की वापसी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

59 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago