✕

होम / यूटिलिटी / इन क्षेत्रों में 40 हजार लोगों को रोजगार देगी यूपी सरकार, बजट में हुआ ऐलान 

इन क्षेत्रों में 40 हजार लोगों को रोजगार देगी यूपी सरकार, बजट में हुआ ऐलान 

यूपी सरकार ने बसों के बेड़े को बढ़ाने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के लिए 2475 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

योगी सरकार ने सोमवार को यूपी का सालाना बजट पेश किया. वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार एक साल में 40 हजार लोगों को नौकरी देने की तैयारी कर रही है. उन्‍होंने कहा कि सरकार प्रदेश में टेक्सटाइल्स के नए हब बनाकर निवेश एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने जा रही है. प्रदेश सरकार द्वारा हथकरघा बुनकरों के साथ-साथ पावरलूम बुनकरों के उत्थान के लिए अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम विद्युत फ्लैट रेट योजना के लिए 400 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव किया गया है. इसके अतिरिक्त कई अन्‍य परियोजनाओं पर भी काम कर रही है जिससे इनमें रोजगार पैदा किया जा सके. 

यहां बनने जा रहे हैं टेक्‍सटाइल पार्क 
योगी सरकार पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल्स एंड अपैरल योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में लगभग 1000 एकड़ क्षेत्रफल में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्वीकृत किया गया है. यह पार्क टेक्सटाइल एवं परिधान क्षेत्र में दस से 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करेगा जिससे लगभग 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा. पार्क की स्थापना हेतु 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है. जनपद वाराणसी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की स्थापना के लिए भूमि क्रय हेतु 150 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है.

10 प्लेज पार्क होंगे स्थापित 
योगी सरकार प्रदेश के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक ओर जहां 1000 करोड़ के बजट के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू कर रही है तो वहीं निजी क्षेत्र में औद्योगिक संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में 10 प्लेज पार्क स्थापित किए जा रही है. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना जो 2023 से संचालित है में अधिकतम 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता सूक्ष्म उद्यमियों को दिए जाने की व्यवस्था है. 

यूपी में ट्रांसपोर्ट सुविधाओं में होगा और इजाफा 
इस बजट में यूपी सरकार ने बसों के बेड़े को बढ़ाने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की महिला यात्रियों को निगम बसों में निःशुल्क यात्रा प्रदान की जा रही है. वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक 1.03 करोड़ से अधिक महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है. निर्भया योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए 50 वातानुकूलित पिंक सेवाएं संचालित हैं, जिसमें महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी बसों में पैनिक बटन स्थापित है. किसी भी आपदा की स्थिति में यात्रारत महिलाएं उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा के निरंतर संपर्क में रहती है.

दिव्‍यांगजनों को मिलेगी स्‍कॉलरशिप 
योगी सरकार के मेगा बजट में पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन कल्याण के लिए भी विशेष प्रबंध किये गये हैं. जहां एक तरफ अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के लिए 2475 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गयी है, वहीं ओबीसी के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के लिए 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था सरकार के बजट में की गयी है. वहीं दिव्यांग पेंशन योजना हेतु 1170 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है. योगी सरकार के बजट में जहां कुष्ठावस्था पेंशन योजना के लिए 42 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है,  वहीं कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण अनुदान योजना के अन्तर्गत लगभग 49,000 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के छात्रावास निर्माण के लिए लगभग 22 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है. वहीं पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 35 करोड़ रुपए की व्यवस्था है. 
 

ये भी पढ़ें: 100 करोड़ के अधिग्रहण के साथ इस समूह ने किया गुड़़गांव में रियल स्‍टेट में किया प्रवेश


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago