✕

होम / यूटिलिटी / गेहूं सस्‍ता करने के लिए फिर बाजार में 20 लाख टन गेहूं उतारेगी केन्‍द्र सरकार

गेहूं सस्‍ता करने के लिए फिर बाजार में 20 लाख टन गेहूं उतारेगी केन्‍द्र सरकार

गेहूं के दामों में कमी करने को लेकर केन्‍द्र सरकार इससे पहले भी कदम उठा चुकी है लेकिन उसका ज्‍यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गेहूं की महंगाई को कम करने के लिए सरकार कई प्रयास कर चुकी है लेकिन फिर भी दाम है कि कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब इसी कड़ी में सरकार ने एक बार फिर बाजार में 20 लाख टन गेहूं उतारने का फैसला किया है. सरकार की ओर से ये निर्णय मंत्रियों के एक समूह ने लिया है. सरकार इस गेहूं को खुले बाजार में बिक्री करेगी. सरकार का मकसद है इस बिक्री के जरिए आटे के दामों को कम किया जाए.

खुले बाजार में बिकेगा ये गेहूं

सरकार की ओर से कहा गया है कि आटे के दामों को कम करने के लिए इस स्‍टॉक को ई-नीलामी के माध्‍यम से आटा मिलों, निजी व्‍यापारियों थोक खरीददारों, गेहूं उत्‍पादकों के निर्माताओं को ये गेहूं बेचा जाएगा. सरकार की ओर से मंत्रियों के समूह ने ये निर्णय लिया है. सरकार के इस लॉट के बाद अब तक बाजार में 50 लाख टन गेहूं को बाजार को उतारने का फैसला लिया जा चुका है. इससे पहले 30 लाख टन गेहूं को भी सरकार बाजार में उतार चुकी है. लेकिन बावजूद इसके आटे के दामों में ज्‍यादा कमी नहीं हुई है.

आटे के दामों में हुई थी कुछ कमी

इससे पहले सरकार की ओर से जब 30 लाख टन गेहूं बाजार में उतारा गया था तब गेहूं के दामों में 10 रुपये तक की कमी हुई थी. लेकिन उसके बाद दाम कम होने की बजाए वहां जाकर कीमतें स्थिर हो गई. इसके बाद अब सरकार की ओर से एक बार फिर गेहूं को बाजार में उतारने का फैसला किया गया है. सरकार की कोशिश है कि जल्‍द से जल्‍द कीमतों पर और नियंत्रण पाया जाए.

गेहूं का उत्‍पादन होगा कम

सरकार की ओर से गेहूं भले ही खुले बाजार में भेजा जा रहा हो लेकिन एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर गेहूं की कीमतों में इजाफा हो सकता है. जानकारों का कहना है कि इस बार बढ़ते तापमान के कारण गेहूं का उत्‍पादन कम होने की संभावना है, जिसके कारण आने वाले महीनों में एक बार फिर दाम बढ़ सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

38 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago