✕

होम / यूटिलिटी / UPI पेमेंट्स के बीच करना पड़ सकता है 4 घंटे इंतजार, नया फैसला लेगी भारत सरकार?

UPI पेमेंट्स के बीच करना पड़ सकता है 4 घंटे इंतजार, नया फैसला लेगी भारत सरकार?

अगर तय रकम से ज्यादा राशि का लेन-देन होता है तो अगली ट्रांजेक्शन के लिए आपको 4 घंटे इंतजार करना पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के आ जाने के बाद से पेमेंट करना, पैसे ट्रांसफर करना काफी आसान हो गया है. लेकिन डिजिटल पेमेंट्स के आधुनिक होने के साथ-साथ धोखाधड़ी के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. और ऑनलाइन ठगी के मामलों से निपटने के लिए भारत सरकार अब एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है. 

क्या है भारत सरकार का प्लान?
अगर दो लोगों के बीच पहली बार एक तय रकम से ज्यादा राशि का लेन-देन होता है तो ऐसे में अगली ट्रांजेक्शन के लिए आपको एक निश्चित समय जितना इंतजार करना पड़ सकता है. मामले से जुड़े कुछ लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अगर दो लोगों के बीच 2000 रुपए से ज्यादा राशि का लेन-देन हुआ है तो हो सकता है कि अगली ट्रांजेक्शन करने से पहले आपको 4 घंटे जितना इंतजार करना पड़े. हालांकि सरकार के इस फैसले से डिजिटल पेमेंट्स में थोड़ी-बहुत रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि साइबर सिक्योरिटी की दृष्टि से यह काफी महत्त्वपूर्ण कदम होगा. 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर भारत सरकार के इस प्लान को मंजूरी मिल जाती है तो इस फैसले का प्रभाव IMPS (इमीडियेट पेमेंट सर्विस), RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) समेत UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) पर भी पड़ सकता है. आपको बता दें कि यहां अकाउंट बनाये जाने के फौरन बाद की जाने वाली पेमेंट को पहली पेमेंट नहीं माना जाएगा. बल्कि दो लोगों के बीच होने वाले लेन-देन को नियमित करने के लिए उनके बीच की जाने वाली पहली पेमेंट को ही योग्य माना जाएगा. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि दो लोगों के बीच किये गए लेन-देन के इतिहास पर भी गौर नहीं किया जाएगा. उदाहरण के लिए अभी जब एक यूजर अपना नया UPI अकाउंट बनाता है तो पहले 24 घंटों के दौरान वह केवल 5000 रुपए ही ट्रान्सफर कर सकता है. ठीक इसी तरह NEFT (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर) अकाउंट बनाये जाने के बाद भी आप पहले 24 घंटों के अंदर केवल 50,000 रुपए ही ट्रान्सफर कर सकते हैं.

महत्त्वपूर्ण बैठक में लिया जाएगा फैसला
लेकिन इस वक्त भारत सरकार जो प्लान बना रही है उसके अनुसार एक यूजर को 2000 रुपए की पेमेंट करने के बाद अगली पेमेंट के लिए 4 घंटों का इंतजार करना होगा. मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम पहली बार 2000 से ज्यादा की ट्रांजेक्शन पर 4 घंटों की समय सीमा जोड़ने के बारे में विचार कर रहे हैं. अब ये मामला सरकार के महत्त्वपूर्ण लोगों और इंडस्ट्री में मौजूद प्रमुख लोगों के सामने पेश किया जाएगा और इन प्रमुख संस्थाओं एवं लोगों में भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) का नाम भी शामिल है. RBI के अलावा विभिन्न प्राइवेट एवं सरकारी बैंक और टेक कंपनियां भी इस बैठक का हिस्सा होंगी.
 

यह भी पढ़ें: Kronox Lab कर रही है IPO लाने की तैयारी, क्या आपको पता है सारी जानकारी?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago