होम / यूटिलिटी / Gold को ऐसे ही नहीं कहते निवेश का बेस्ट ऑप्शन, 1 साल में दिया है इतने % रिटर्न

Gold को ऐसे ही नहीं कहते निवेश का बेस्ट ऑप्शन, 1 साल में दिया है इतने % रिटर्न

फेस्टिवल सीजन, खासकर दिवाली के मौके पर सोने की डिमांड बढ़ जाती है. इस बार भी अच्छी-खासी बिक्री होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोना (Gold) निवेश के बेहतरीन विकल्पों में से एक है. पिछला रिकॉर्ड बताता है कि सोना निवेशकों की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरा है. यदि इसमें मंदी आती भी है, तो कुछ ही समय बाद इसके रूप में फिर से निखार आ जाता है. यही वजह है कि गोल्ड में इन्वेस्ट करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. एक रिसर्च बताती है कि पिछले 20 साल में गोल्ड ने औसतन 11 प्रतिशत का चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है. पिछली दिवाली से लेकर अब तक की ही बात करें, तो रिटर्न का आंकड़ा 20% है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगले एक साल में भी सोना अच्छा रिटर्न दे सकता है. 

मिल सकता है 19% रिटर्न
बाजार पर नजर रखने वालों की मानें, तो अगले एक साल में सोना करीब 19 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है. चलिए गोल्ड के इतिहास पर एक नजर डालते हैं, इससे अंदाजा हो जायेगा कि इसे निवेश का बेहतरीन विकल्प क्यों माना जाता है. 1947 में 24 कैरेट सोने का भाव सिर्फ 88.62 रुपए प्रति 10 ग्राम था. आजादी से अब तक इसने 67,953 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मॉलकेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी विंडमिल कैपिटल की एक स्टडी में बताया गया है कि सोना एक ऐसा एसेट क्लास है, जो महंगाई के खिलाफ कुशल बचाव के रूप में कार्य करता है और सुरक्षा प्रदान करता है. इसलिए ऐसे पोर्टफोलियो में निवेश करना बेहतर है, जिसमें गोल्ड शामिल है.

मजबूत रहेगी मांग 
स्टडी के अनुसार, फेस्टिवल सीजन, खासकर दिवाली के दौरान सोने की मांग मजबूत रहने की संभावना है. वहीं, MCX एक्सचेंज पर सोने के दाम (Gold Price) में बुधवार शाम मामूली गिरावट देखने को मिली थी. डिलीवरी वाला सोना 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 60,264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. जबकि चांदी के वायदा भाव (Silver Price) में भी गिरावट आई. डिलीवरी वाली चांदी बुधवार शाम 0.47 प्रतिशत रुपए की गिरावट के साथ 70,304 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

2 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

सेशेल्स में भी मिलेगी UPI से पेमेंट की सुविधा, 10 देशों तक पहुंचा भारतीय पेमेंट नेटवर्क

सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होने से भारतीय पर्यटक बिना विदेशी मुद्रा की चिंता किए सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान, तेज और सुरक्षित बनेगी.

3 hours ago

राजस्थान में 1 लाख करोड़ का निवेश करेगी सेरेंटिका, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

कंपनी का लक्ष्य हर साल 67 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है, जिससे लगभग 4.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी.

2 hours ago

हाउसिंग मार्केट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री 6% घटी: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में करीब 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 यूनिट था.

3 hours ago

PFC-REC विलय को मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

5 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

5 hours ago